Aajtak News Update

 
रविवार, 11 फरवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
मांझी से CPM विधायक की मुलाकात, JDU ने जारी किया व्हिप... फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार का सियासी पारा हाई
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच माले के विधायक महबूब आलम पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे. सियासी उठापटक के बीच एनडीए सरकार ने बड़ा फैसला भी लिया है. बिहार में 30 हजार से ज्यादा नौकरियों की घोषणा की गई है.
प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी बयानों के बाद एक्शन
कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अनुशासनहीनता को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है.
चिदंबरम ने की मोदी सरकार की सराहना, 2024 के चुनाव से पहले क्षेत्रीय दलों को दी चेतावनी
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने मोदी सरकार के काम की सराहना की और कहा कि इस सरकार में कुछ भी लागू करना हो तो वो अच्छे से किया जाता है. उन्होंने नरेंद्र मोदी की आगामी लोकसभा चुनाव में संभावित जीत को लेकर विपक्षी दलों को चेतावनी भी दी. कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर मोदी जीते तो कुछ दलों के लिए मुसीबत बन जाएगी.
इंटरनेट ठप, स्कूल-कॉलेज भी बंद और बाजारों में सन्नाटा... हिंसा के बाद कैसे हैं हल्द्वानी के हालात
बनभूलपुरा हिंसा के बाद क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. वहीं हल्द्वानी शहर में भी सन्नाटा है. बाहरी हल्द्वानी में कर्फ्यू में कुछ राहत है लेकिन आम लोग समस्या का सामना कर रहे हैं. स्कूल-कॉलेज बंद, राशन की दुकान बंद हैं. युवाओं का कहना है इतनी हिंसा कभी नहीं देखी है. अतिक्रमण पर करवाई पूरे हल्द्वानी में पहले से चल रही है, लेकिन यहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ.
'बात खानदान तक पहुंची है तो...', विधानसभा में अखिलेश यादव ने ली चुटकी
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यह दावा करके भगवान राम का अपमान किया है कि वह राम को अयोध्या में मंदिर में लेकर आई, जबकि हिंदू भगवान हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं. उन्होंने कहा, "जब भगवान राम दिल में बसते हैं, तो नाम लेने की क्या जरूरत है? राम पहले भी थे."
'इमरान खान तय करेंगे पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री', नतीजे से पहले PTI चीफ का दावा
पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बड़ा दावा किया है. पार्टी चीफ गोहर खान का कहना है कि उनकी पार्टी को बहुमत मिला है और इसलिए राष्ट्रपति उन्हें सरकार बनाने का न्यौता देंगे. दावे के मुताबिक, सभी निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के प्रति वफादार हैं और वे अपनी स्वतंत्र सरकार बनाएंगे.
तलाक के बाद इन सेलेब्स को फिर हुआ प्यार, दूसरी शादी कर बिता रहे हैप्पी लाइफ
बॉलीवुड गलियारों में पिछले साल से कई सेलेब्स मैरिड क्लब में शामिल हो चुके हैं. कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने पहली शादी टूटने के बाद दूसरी बार घर बसाया. प्यार में फेल होने के बाद उन्हें फिर कोई ऐसा मिला, जिसके साथ इन सेलेब्स ने जन्मों जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाईं.
Propose Day: किसी ने लाइब्रेरी तो किसी ने बालकनी में लेडीलव को किया प्रपोज, दिल जीत लेंगे सेलेब्स के रोमांटिक प्रपोजल्स
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी लेडीलव को प्यार का इजहार कुछ रोमांटिक और स्पेशल अंदाज में किया हुआ है. कुछ की तो लव स्टोरी ही ऐसी रही है, जिनके बारे में जानकर शायद आप हैरान हो जाएं. आइए जानते हैं...
सुनिए
 
  भारत के सबसे बड़े कूटनीतिज्ञ से समझें चीन के सोचने का तरीका: पढ़ाकू नितिन, Ep 134  
 
 
  हाईजैक किए प्लेन से कूदा लुटेरा और कोई ढूंढ भी नहीं पाया!: इति इतिहास, Ep 91  
 
 
देखिये
 
PM Modi Speech: '60 से अधिक गैर-जरूरी कानूनों को हमने हटाया', संसद में बोले पीएम मोदी
17वीं लोकसभा के आखिरी संसद सत्र की शुरुआत राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ हुई. संसद में पीएम मोदी ने कहा कि 60 से अधिक गैर जरूरी कानूनों को हमने हटाया. देखें ये वीडियो.
 
 
 
 
'हमने राम मंदिर को लेकर कभी राजनीति नहीं की', देखें राज्यसभा में क्या बोले जेपी नड्डा
संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा में संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अयोध्या राम मंदिर को लेकर कभी राजनीति नहीं की. उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में राम राज्य की कल्पना को साकार करने में लगे हुए हैं. देखें ये वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form