Aajtak News Update

 
रविवार, 31 दिसम्बर 2023
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
महाराष्ट्र में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हाथ के दस्ताने बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई थी. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं. इस भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई है. इससे पहले सामने आया था कि, पांच लोग इस फैक्ट्री के अंदर आग के बीच फंसे हुए हैं. आग पर काबू पा लिया गया है.
17 विधायक पहली बार बने मंत्री, जातीय और क्षेत्रीय बैलेंस... समझें- राजस्थान कैबिनेट विस्तार का पूरा गणित
मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री हैं. कैबिनेट मंत्रियों में राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हैं. बीजेपी ने मंत्रिमंडल में 2 ब्राह्मण नेताओं, 4 जाट, राजपूत और एससी/एसटी के तीन-तीन नेताओं के अलावा अन्य समुदायों को शामिल करके जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है.
मेडल लौटाने PMO जा रहीं विनेश फोगाट को पुलिस ने रोका, रेसलर ने कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया अर्जुन अवॉर्ड
कुश्ती की दुनिया में जारी 'दंगल' थमने का नाम नहीं ले रहा है.बजरंग पूनिया के बाद आज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड सम्मान वापस कर दिया है.
'22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं, प्रभु राम को तकलीफ हो ऐसा कोई काम न करें', PM मोदी की देशवासियों से अपील
22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा. इसको लेकर देशभर के रामभक्त उत्साहित हैं. कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी ने देशभर के रामभक्तों से अपील की है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या न आएं.
पीएम मोदी ने बताया जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए कैसे जुटी है केंद्र सरकार
केंद्र सरकार के सामने जम्मू-कश्मीर में चुनाव करवाने और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का टास्क है. इंडिया टुडे ग्रुप को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर्ट के फैसले पर खुलकर अपनी राय रखी और राज्य के विकास की अपनी योजनाओं के बारे में भी बताया.
नीतीश कुमार के लिए 'करो या मरो' से कम नहीं 2024 का चुनाव, पढ़ें- बिहार CM की काट ढूंढना BJP के लिए क्यों है मुश्किल
नीतीश हिंदी पट्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. इसलिए इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी की ताकत बहुत ज्यादा है. हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी का दबदबा और भी बढ़ गया है.
Cyclone Michaung: समंदर में कैसे बना साइक्लोन मिचौंग... क्यों जमीन पर आकर मचा रहा है तबाही?
चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ. चेन्नई में जी भर बरसा. शहर को समुद्री बाढ़ में डुबा दिया. अब आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ा है. लेकिन ये पैदा कैसे हुआ? इतना ताकतवर कैसे बन गया? क्या वजह है कि बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान तीव्र और ताकतवर होते जा रहे हैं.
समुद्र में बारूदी सुरंग, जासूसी और हमला... जानिए Indian Navy के छठी अटैक सबमरीन के बारे में
Indian Navy को बहुत जल्द छठी कलवारी क्लास पनडुब्बी मिलने वाली है. संभावना है कि इसे मार्च 2024 में नौसेना को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल इसके समुद्री ट्रायल्स चल रहे हैं. ये पानी का सीना चीरकर दुश्मन की जमीन को दहला सकती है. यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक सबमरीन है. आइए जानते हैं इस पनडुब्बी की ताकत...
सुनिए
 
  ISRO 2024 के पहले ही दिन क्या लॉन्च करने वाला है?: ज्ञान ध्यान, Ep 879  
 
 
  बीच वाली ऊंगली सबसे पहले किसने दिखाई थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 878  
 
 
देखिये
 
Coronavirus Update: फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, AIIMS ने जारी किए निर्देश
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 692 नए केस सामने आए हैं. यानी हर घंटे देश में कोविड के 28 नए केस मिल रहे हैं. वहीं, एक्टिव केस 4097 हो गए हैं. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड से 6 लोगों की जान गई है, इनमें से दो महाराष्ट्र, एक-एक कर्नाटक, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में हुई है.
 
 
 
 
'ये उत्साह ये उमंग बहुत स्वाभाविक है', अयोध्या में बोले पीएम मोदी, देखें संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ-साथ 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. देखें अयोध्या से पीएम मोदी का संबोधन.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2023 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form