Aajtak News Update

 
शनिवार, 30 दिसम्बर 2023
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
40 मंच, 1400 कलाकारों की प्रस्तुति और शंख-डमरू वादन... रामनगरी में आज PM मोदी का भव्य स्वागत
अयोध्या में प्रधानमंत्री के रोड शो के बीच 40 मंच बनेंगे, जिस पर 1400 से अधिक लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे. एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर एक विशाल मंच होगा. वहीं एयरपोर्ट से साकेत पेट्रोल पंप के बीच 5 मंच होंगे. धर्मपथ पर 26 मंचों पर कलाकार अपनी भावपूर्व प्रस्तुति देंगे.
क्या 2024 में लगाएंगे जीत की हैट्रिक? पीएम मोदी बोले- देश में कोई नहीं चाहता मिली-जुली सरकार
क्या पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी पिछले दो चुनावों की तरह एक बार फिर धमाकेदार जीत दर्ज कर अपनी हैट्रिक पूरी करेगी या फिर कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता मिलीजुली सरकारों को देख चुकी है, इसलिए स्वाभाविक रूप से उसकी पसंद बीजेपी ही है.
फ्रांस में आतंकवादी हमले का खतरा, नए साल के जश्न के लिए तैनात होंगे 90,000 पुलिसकर्मी
फ्रांस में इस साल राजधानी पेरिस के साथ कई अन्य बड़े शहरों में आतंकी हत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं. इसी दिसंबर महीने की शुरुआत में ही, राजधानी पेरिस में, एक हमलावर ने चाकू मारकर एक जर्मन पर्यटक की हत्या कर दी थी.
अयोध्या: राजीव नयन, आजानुबाहु और निश्छल मुस्कान... ऐसे होंगे गर्भगृह में विराजने वाले बाल स्वरूप श्रीराम
वाल्मीकि रामायण के वर्णन के अनुसार श्रीराम की आंखे कमल जैसी, हाथ घुटनों तक लंबे और चेहरे पर निश्छल हंसी थी. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने वाली 5 वर्षीय बाल रामलला की मूर्ति अदभुद होगी. बाल रामलला की मूर्ति में रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण में वर्णित काया की झलक दिखाई देगी.
'नीतीश कुमार न तो पीएम बनना चाहते हैं न गठबंधन संयोजक...', JDU के राजनीतिक प्रस्ताव की बड़ी बातें
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शुक्रवार को बीजेपी और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. प्रस्ताव में इस बात का भी जिक्र है कि नीतीश कुमार न तो पीएम का चेहरा बनना चाहते हैं और न ही इंडिया गठबंधन के संयोजक. पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि भाजपा के कारण ही देश राजनीतिक और सामाजिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है.
IPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की नई DGP, फोन टैपिंग के लगे थे आरोप
IPS रश्मि शुक्ला पर एक गोपनीय रिपोर्ट लीक करने का भी आरोप लगाया गया था, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों और बिचौलियों के बीच सांठगांठ का खुलासा हुआ था. जो पैसे के लिए ट्रांसफर और पोस्टिंग की पेशकश करते थे.
OTT trending: भौकाल मचा रहीं ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना
इस बार का वीकेंड थोड़ा लंबा है. तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिल गई है. न्यू ईयर 2024 भी है, जिसमें हर कोई अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के सात ही एन्जॉय करता नजर आने वाला है. अगर वीकेंड पर आप कहीं जाने का प्लान नहीं कर रहे हैं और घर पर ही पार्टी करने की सोच रहे हैं. तो इस बार आप टीवी पर फैमिली के साथ कुछ अच्छी फिल्में या वेब सीरीज देखना ट्राय कर सकते हैं.
1992 में मोदी ने अयोध्या में लिया था जो संकल्प, उसकी कहानी फोटोग्राफर की जुबानी
अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के वक्त गर्भगृह में सिर्फ 5 लोग ही शामिल होंगे. इसमें प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर के आचार्य (मुख्य पुजारी) मौजूद होंगे. इन सबके बीच पीएम मोदी की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनके संकल्प की गवाह हैं. पढ़िए, पीएम मोदी के उस संकल्प की कहानी एक फोटोग्राफर की जुबानी...
सुनिए
 
  तीस साल से साउथ अफ्रीका में कभी न जीत पाने की ये है वजह: बल्लाबोल, S2E46  
 
 
  बीच वाली ऊंगली सबसे पहले किसने दिखाई थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 878  
 
 
देखिये
 
रामलला की प्राण प्रत‍िष्ठा 22 जनवरी को, पीएम मोदी करेंगे पूजन कार्य, जान‍िए ड‍िटेल्स
राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के लिए सभी रामभक्त बहुत हर्षोत्साहित हैं. दरअसल रामलला की मूर्ति बनाने के लिए 3 मूर्तिकारों को कहा गया था. इन तीन मूर्तियों की में से एक को चुना जाएगा. प्राणप्रतिष्ठा के समय सिर्फ 5 लोग ही गर्भगृह में मौजूदल रहेंगे. देखें वीडियो.
 
 
 
 
Bihar Politics: ललन सिंह को हटाए जाने को लेकर बड़ी खबर, नीतीश की सीएम कुर्सी छीनने की थी साजिश?
ललन सिंह को हटाए जाने को लेकर बड़ी खबर आई है. सूत्रों के हवाले से नीतीश को बताए बिना JDU विधायकों ने बैठक की. क्या नीतीश की सीएम कुर्सी छीनने की थी साजिश? देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2023 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form