| |
|
|
| |
| नमस्कार, कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया है. गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. कनाडा PM ट्रूडो ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने को लेकर अमेरिका की चेतावनी के बाद भारत के सुर बदल गए हैं. अमेरिका में भारतीय समुदाय का वर्चस्व लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में हिंदुओं के हितों की रक्षा करने और संसद में उनसे जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक नए कांग्रेसनल हिंदू कॉकस का गठन किया गया है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | चंडीगढ़ में मास्क की वापसी, गाजियाबाद में 8 महीने बाद मिला नया केस... कोरोना के JN.1 वैरिएंट की दस्तक के बीच सरकार अलर्ट कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. भारत में बुधवार को JN.1 कोविड संस्करण के 21 मामले सामने आए हैं. कोविड के बढ़ते मामलों से टेंशन भी बढ़ रही है. राजस्थान के जैसलमेर में कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं. | | | | 'अगर आपका दिल इटालियन है तो...', लोकसभा में अमित शाह ने कसा कांग्रेस पर तंज अमित शाह ने कहा कि पहली बार PM मोदी जी के नेतृत्व में हमारे संविधान की भावना के अनुसार कानून बनने जा रहे हैं. मुझे 150 साल बाद इन तीन कानूनों को बदलने पर गर्व है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित तीन आपराधिक कानून विधेयक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव लाएंगे. | | | | मिमिक्री विवाद: कांग्रेस ने शेयर किया PM मोदी का पुराना वीडियो, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का मजाक उड़ाने का लगाया आरोप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मिमिक्री का मुद्दा उठाकर 142 सांसदों के निलंबन से ध्यान भटकाने के अंधाधुंध प्रयास हो रहे हैं. संसद के इतिहास में आज तक कभी भी इतने बड़े पैमाने पर सांसदों का निलंबन नहीं हुआ. लेकिन मिमिक्री की बात करने वाले जरा याद करें कि किसने किसकी मिमिक्री की थी और वह भी लोकसभा में? | | | | 4 साल से कम उम्र के बच्चों को न दिए जाएं ये कफ सिरप... DCGI ने दवाई कंपनियों को जारी की चेतावनी DCGI ने 18 दिसंबर को सभी राज्यों को एक लेटर लिखा है. इसमें कहा गया है कि क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन के कॉकटेल का उपयोग करके बनाए गए सिरप को 4 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिया जा सकता. इनकी पैकेजिंग पर लेबलिंग इसी के मुताबिक करने के निर्देश दिए गए हैं. | | | | 'अमेरिका की चेतावनी के बाद बदले भारत के सुर', कनाडा के PM ट्रूडो ने फिर साधा निशाना अमेरिका ने पिछले महीने दावा किया था कि भारत ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रची थी, जिसे नाकाम कर दिया गया था. पन्नू अमेरिकी नागरिक है. जबकि भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर रखा है. भारत में पन्नू के खिलाफ दो दर्जन मामले दर्ज हैं. | | | | अमेरिका में हिंदुओं को लेकर हुआ ये बड़ा फैसला, जानें संसद में बने 'हिंदू कॉकस' की क्या है खासियत हिंदू कॉकस की खास बात ये है कि इसमें भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ब्रिटेन और नीदरलैंड्स के हिंदू भी शामिल होंगे. इस कॉकस में भारतीय मूल के अन्य धर्मों सिख, जैन और बौद्ध से जुडे़ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | एक Wrong Turn से कैसे गई 170 लाख लोगों की जान?: एक बखत की बात, Ep 02 | | | | | | | |
| | | | MIMICRY का इतिहास, जिस पर मचा है घमासान: ज्ञान ध्यान, Ep 871 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | Video: 'आपको तो पता भी नहीं चलता अगर...', मिमिक्री विवाद पर बोलीं CM ममता मिमिक्री विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. देखें क्या कुछ बोलीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.