| नमस्कार, दिल्ली सेवा बिल 2023 को लोकसभा से पास हो गया था. आज उसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से हरा दिया.टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच भी हार गई थी. मणिपुर में हिंसा के बीच सीएम एन बीरेन सिंह सरकार को बड़ा झटका लगा है. कुकी पीपुल्स अलायंस ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पूरी भाजपा एक साथ भी आ जाए, तो भी वे उद्धव बालासाहेब ठाकरे को रोक नहीं सकते. 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी. |