विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा में सर्वश्रेष्ठ इंफोटेनमेंट सर्विस
नमस्कार! अजरबैजान और आर्मीनिया की सेनाओं के बीच पिछले महीने एक बार फिर झड़प शुरू हो गई। आर्मीनिया का कहना है कि अजरबैजान ने एक तो उस पर हमला किया और फिर उसकी कम से कम 10 वर्ग किलोमीटर जमीन पर भी कब्जा जमा लिया। दूसरी ओर, अजरबैजान का कहना था कि संघर्ष आर्मीनिया की गोलाबारी के चलते शुरू हुआ। दोनों देशों के इन दावों के बीच जो हालात बने हैं, उनमें भारत के लिए भी एक बड़ा संकेत छिपा है।
अजरबैजान दरअसल पाकिस्तान और तुर्की के गहरे सहयोगी के तौर पर उभर रहा है। उसे तुर्की से बराबर हथियार भी मिल रहे हैं। इन तीनों देशों ने पिछले दिनों 'थ्री ब्रदर्स' नाम से सैन्य अभ्यास भी किया। पाकिस्तान जब भी कश्मीर मुद्दे को उठाता है, तो तुर्की और अजरबैजान उसका जमकर सपोर्ट करते हैं। अब सवाल उठता है कि इसमें भारत के लिए चिंता की बात क्या है? अजरबैजान की किस तरह मदद कर रहे तुर्की और पाकिस्तान? भारत के बारे में कैसा है तुर्की और अजरबैजान का रुख? इन सवालों का जवाब जानने के लिए सुनें या पढ़ें, 'भारत के लिए फिक्र की बात है तीन भाइयों की गुटबंदी'।
इसके अलावा आज और क्या खास है नवभारत गोल्ड पर, आप इसे नीचे न्यूजलेटर में देख सकते हैं। खबरों के गहरे विश्लेषण और दुनियाभर के अनसुने किस्सों के लिए लॉग इन करें नवभारत गोल्ड पर।
किश्त कहते हैं खेत को और जाफरान होता है केसर यानी केसर का खेत। उर्दू में किश्त-ए-जाफरान का ज़िक्र तब होता है, जब कोई बड़े हंसी मज़ाक़ की बात हो। केसर के जो खेत होते हैं, उन्हें देख लगता है कि ढेर सारे लोग कहकहे लगा रहे हैं। इसी नाम से है यह कहानी। कहानी एक फिल्म की है, जिसे मंटो ने लिखा था और अशोक कुमार प्रोड्यूस कर रहे थे। तो देर किस बात की, सुनिए सन 1952 में सआदत हसन मंटो की लिखी कहानी किश्त-ए-जाफरान। इसे आवाज़ दी है कथाकथन के वल्लभ भिंगाडे और अमय बोरकर ने। मराठी के प्रफेशनल एक्टर बोरकर कई फिल्में भी कर चुके हैं।
ऐक्ट्रेस आशा पारेख क्यों चर्चा में हैं आजकल? रिचा चड्ढा और अली फजल की शादी में क्या हुआ खास? शादी पर क्या राय है विदिशा श्रीवास्तव की? और कौन सा डायलॉग है आसिफ शेख का पसंदीदा? बॉलिवुड की गलियों से ऐसी 5 बड़ी खबरें आपके लिए समेट लाए हैं शुभम त्रिपाठी और उन्हें आप तक अपनी आवाज में पहुंचा रही हैं नेहा राय।
लॉग इन करें और पाएं 15 दिन का अनलिमिटेड इस्तेमाल और आकर्षक टाइम्स रिवॉर्ड पॉइंट्स!
ढेरों स्पेशल पॉडकास्ट सीरीज आपकी अपनी भाषा हिंदी में
बिना विज्ञापन के सुनें कभी भी कहीं भी, आप ऑडियो डाउनलोड भी कर सकते हैं
नवभारत टाइम्स ई-पेपर के सभी एडिशंस का अनलिमिटेड ऐक्सेस बिल्कुल फ्री
गोल्ड मेंबर को मिलेंगे खास फायदे और आकर्षक रिवॉर्ड पॉइंट्स
हमारे साथ सोशल मीडिया पर जुड़ें
नवभारत टाइम्स की पेशकश
हिन्दी हैं हम! भारत की दुनिया, दुनिया में भारत
Copyright @ 2021 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service If you want to unsubscribe the service, please click here