Aajtak News Update

 
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने की बजाय बढ़ती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने NATO के बॉर्डर से सिर्फ 20 मील की दूरी पर 11 न्यूक्लियर बॉम्बर्स तैनात कर दिए हैं. वहीं, पिछले दिनों ब्रिज पर हुए ब्लास्ट के बाद रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए थे. इतना ही नहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी भी दे डाली थी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेडक्वार्टर में एक धमकी वाली कॉल आई है. कॉलर ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान से बात कर रहा है. उसका कहना है कि उसने बैंक से लोन मांगा था, जो दिया नहीं गया. अगर उसे समय रहते कर्ज नहीं दिया गया तो वो बैंक के चेयरमैन का किडनैप कर लेगा और फिर उनकी हत्या करेगा. अभी के लिए मरीन ड्राइव पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.
एकता कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए एकता कपूर से कहा कि आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज XXX में सैनिकों और उनके परिजनों की भावनाओं को आहत करने को लेकर ये मामला है.
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में घोर लापरवाही देखकर जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला. वह सरकार के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर करने से नहीं चूके. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने बाढ़ को लेकर अपने जीवन में इतनी बदइंतजामी कभी नहीं देखी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे.
युजवेंद्र चहल इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने जब करवा चौथ व्रत रखा, तो उनके साथ दिक्कत यह हो गई कि ऑस्ट्रेलिया में मौजूद चहल को देखे बगैर व्रत कैसे तोड़ा जाए. धनश्री भारत में ही हैं. ऐसे में धनश्री ने लाइव वीडियो चैट पर चहल को देखकर पानी पीकर व्रत तोड़ा.
सुनिए
 
  क्या था 'गल्फ़ रूपी' जिसे RBI ने अरब देशों के लिए छापा था: ज्ञान-ध्यान, Ep 567  
 
 
 
  RSS पर तीन-तीन बार बैन की कहानी: पढ़ाकू नितिन, Ep 65  
 
 
 
देखिये
 
मेरा स्वाभिमान में अब हम आपको 40 वर्ष के विनोद कुमार वर्मा की कहानी दिखाते हैं. विनोद इन दिनों Delivery Boy की नौकरी करते हैं. अपनी बैटरी वाली Tri-Cycle में बैठकर दिन में 8 से 10 घंटे की नौकरी इनकी दिनचर्या का हिस्सा है. उनका स्वाभिमान कहता है कि वो मेहनत की रोटी खाएं. कभी किसी के आगे हाथ ना फैलाएं. लेकिन, Delivery Boy के रुप में काम करने का उनका अनुभव कहता है कि पढ़े लिखे सभ्य समाज के कई लोगों को गरीब दिव्यांग Delivery Boy स्वीकार नहीं है. विनोद की बातें सुनकर आपका भी दिल पसीज जाएगा.
 
 
 
 
 
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form