Aajtak News Update

 
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
US की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पार्टी छोड़ते वक्त उन्होंने टॉप नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी एक तरह से सियासी नफा-नुकसान देखने वाला एलीट क्लब बनकर रह गई है. गबार्ड 2013 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए हवाई से चुनी जाने वाली पहली हिंदू थीं.
किंग चार्ल्स III की ताजपोशी अगले साल 6 मई को होने वाली है. वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. रॉयल फैमिली की परंपराओं के मुताबिक ही ये ताजपोशी संपन्न की जाएगी. किंग के साथ उनकी पत्नी की भी ताजपोशी भी उसी दिन की जाएगी. बताया जा रहा है कि किंग इस कार्यक्रम को ज्यादा बड़े स्तर पर आयोजित नहीं करवाना चाहते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, अफवाहों का बाजार भी गर्म होना शुरू हो गया है. ऐसी ही एक अफवाह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन सोनिया गांधी ने किया है. अब खुद खड़गे ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जोर देकर कहा गया है कि पार्टी और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
सुनिए
 
  गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने 'अर्बन नक्सल' का ज़िक्र क्यों किया?: आज के अख़बार, 11 अक्टूबर  
 
 
 
  तीन लाख लोगों की मौत का ज़िम्मेदार तानाशाह जो मुर्दे खाता था: नामी गिरामी, Ep 170  
 
 
 
देखिये
 
इसी साल 1 जुलाई को The New York Times ने अपनी आधिकारिक Website पर एक नौकरी के लिए पोस्ट लिखी थी और ये नौकरी South Asia Business Correspondent के लिए थी, जिसमें इस अख़बार ने बताया था कि नौकरी के लिए जो व्यक्ति चुना जाएगा, उसे दिल्ली में रह कर काम करना होगा। इसके साथ ही इस कम्पनी ने इसमें ये भी बताया था कि इस नौकरी के लिए सही उम्मीदवार उसे बताया जो भारत विरोधी लिख सके.
 
 
 
 
 
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form