Aajtak News Update

 
गुरुवार, 19 मई 2022
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
सुनिए
 
  नए मदरसों को आर्थिक मदद क्यों नहीं देना चाहती योगी सरकार?: दिन भर, 18 मई  
 
 
 
  शाम चार बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट  
 
 
 
देखिये
 
असम और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का क़हर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. असम के बाद अब अरुणाचल प्रदेश और मेघालय भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इन तीनों राज्यों में चार लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते असम के दीमा हसाओ ज़िले का हाफलोंग रेलवे स्टेशन पूरा का पूरा पानी में डूब गया है. पानी की तेज़ लहरें अपने साथ सबकुछ बहा लेने जाने पर आमादा हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर ख़तरे के निशान से काफ़ी ऊपर है. गांव के गांव, रिहायशी इलाक़े, मैदान, सड़क, इमारतें सब डूब चुकी हैं.
 
 
 
 
 
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इस समय भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है. आर्थिक तंगी से परेशान जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है और लगातार प्रदर्शन कर रही है. आलम ये है कि जनता के दबाव में पूर्व प्रधानमंत्री राजपक्षे ने अपना इस्तीफा दे दिया था और परिवार सहित भाग खड़े हुए थे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग जमीन पर घुटने के बल बैठे दिख रहे हैं. सभी ने सिर्फ नीले रंग की पैंट पहन रखी है. इस वीडियो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका के मंत्रियों का है जिन्हें लोगों ने पकड़ कर पीटा है. देखें आजतक के फैक्ट चेक वीडियो में क्या है इस दावे का सच.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form