Aaj Ka Rashifal 28 February: इन्हें होगा धन लाभ तो इनको मिलेगा अपनों का साथ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Aaj Ka Rashifal 28 February: इन्हें होगा धन लाभ तो इनको मिलेगा अपनों का साथ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Feb 27th 2022, 13:01, by Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal 28 February 2022: आज दिनांक 28 फरवरी 2022 और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज आपका परिवार आपसे कुछ नाजायज मांग रख सकता है। सेहत को लेकर आज आप लापरवाही कर सकते है। मार्केट से आज आपको मुनाफा मिल सकते है। कुछ नये राजनैतिक सम्बन्ध भीबन सकते है। प्रेम सम्बन्धो में गर्माहट बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि (Taurus)

करियर के मामले में आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके साथ काम करने वाले लोग आपका हर प्रकार से सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम संबंध और विश्वास बना रहेगा। आप अपने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें अन्यथा परीक्षा में नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके घर का वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के बड़े बुजुर्गों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। पैतृक व्यवसाय में आपको धन लाभ होने वाला है। आज आपके मन में प्रेम और रोमांस के प्रति भावना बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में लगे हुए लोगों को आज सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आपके कामकाज से और आपके व्यवहार से आपके सहकर्मी खुश रहेंगे और आपका हर प्रकार से कामकाज में सहयोग करेंगे। नशे की आदतों से आज आपको दूर जाने की आवश्यकता है। शारीरिक श्रम अधिक होने की वजह से शरीर में दर्द और मांस पेशियों में खिंचाव की समस्या रह सकती है।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-सफेद

सिंह राशि (Leo)

सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने नैतिक बल पर बड़े से बड़े विरोधी को भी पस्त करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज दैनिक दिनचर्या आपकी गड़बड़ हो सकती है, जिसकी वजह से दिन के अंत तक भी कुछ काम अधूरे रह जाएं।

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

किसी नए स्थान की यात्रा का भी योग दिखाई दे रहा है। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण आज आपके परिवार के लोग आप से दूरी बना सकते हैं, बातचीत के दौरान क्रोध के आवेश में आकर अपशब्दों का भी प्रयोग कर सकते हैं। शाम के समय आपका कोई रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-आसमानी

तुला राशि (Libra)

आज आपको जल अधिक ग्रहण करना चाहिए क्योंकि जल से कमी के वजह से सेहत खराब हो सकती है। आज आपकी वित्तीय स्थिति आपके नियंत्रण में रहने वाली है। मि6 को स्वजनो के साथ आज मौजमस्ती का समय बीता सकती है। प्रेम और रोमांस के लिये आज का  दिन आपके पक्ष में रहने वाला है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-क्रीम

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपको अपने मित्रों एवं  सहकर्मियों के साथ सोच समझकर व्यवहार करने की आवश्यकता है। आपके अंदर आज क्रोध की अधिकता रह सकती है। यात्रा के दौरान आज आपकी कोई वस्तु आप से खो सकती है। सावधानी रखें पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

आज अपने भाई बहन के साथ आप खुद व्यापारिक योजना बना सकते हैं ,जिसका क्रियान्वयन भी होने की संभावना है। छात्र आज अपने भविष्य को लेकर के सशंकित रह सकते हैं। महिला वर्ग के लिए आज के दिन घरेलू काम की अधिकता रह सकती है। व्यापारिक प्रतिष्ठान कुछ मंदे रह सकते है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

आनलाईन के कताम में आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकते है। बच्चों की चिन्ता रह सकती है। समाज के कुछ बड़े प्रतिष्ठित लोगों से आज आप के संपर्क संबंध मजबूत हो सकते हैं जिसका आर्थिक और सामाजिक लाभ भी आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका काफी सुखद और मंगल रहने वाला है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

किसी तरह की लापरवाही आज आपके सेहत को खराब कर सकती है। आज आपकी संतान आपकी बात की अवमानना कर सकती है। आज किसी महत्वपूर्ण अनुबंध से आपके व्यापार में तरक्की हो सकती है। आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त व्यस्त रहेगी। विरोधी आज आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-नीला 

मीन राशि (Pisces)

सेहत के सम्बन्ध में आज आपको डाक्टरी सलाह की आवश्यकता पड़ सकता है। आज आप नए वाहन की खरीद की योजना भी बना सकते हैं। किसी जरूरी कागजात और वस्तु के खो जाने का भी योग दिखाई दे रहा है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेमी के साथ किसी तरह का मजाक का व्यवहार आपके लिए भारी पड़ सकता है। 

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rahukal, Aaj Ka Choughadia

सोमवार 28 फरवरी 2022 का पंचांग

28 फरवरी 2022 सोमवार

सूर्योदय -

06:47 ए एम

सूर्यास्त-

06:20 पी एम

चन्द्रोदय-

06:00 ए एम, मार्च

चन्द्रास्त-

03:49 पी एम

शक सम्वत-

1943 प्लव

विक्रम सम्वत-

2078 आनन्द

माह-फाल्गुन

पक्ष-कृष्ण

तिथि- त्रयोदशी - 03:16 ए एम, मार्च 01 तक

नक्षत्र-

उत्तराषाढा - 07:02 ए एम तक

श्रवण - 05:19 ए एम, मार्च 01 तक

योग-

वरीयान् - 02:26 पी एम तक

करण-

गर - 04:28 पी एम तक वणिज - 03:16 ए एम, मार्च 01 तक

अभिजित मुहूर्त-

12:11 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त-

02:29 पी एम से 03:15 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग-

07:02 ए एम से 05:19 ए एम, मार्च 01

अमृत काल-

07:40 पी एम से 09:09 पी एम

दिशा शूल-

पूर्व

चन्द्र वास-

दक्षिण

चन्द्र राशि-

मकर

सूर्य राशि-

कुम्भ

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form