Aaj Ka Rashifal 20 February 2022:
आज दिनांक 20 फरवरी 2022 और दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
व्यापारिक गति-विधि चलानी मुश्किल हो सकती है। परिजन आज आपसे सहायता मांग सकते हैं। आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। नकारात्मक बातों को अपने मन पर हावी ना होने दें। संतान के सेहत को लेकर आज आपका मन दुखी रह सकता है। प्यार में दूरी बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आपका काम आप स्वयं करें तो समय पर होगा अन्यथा काम खराब हो सकता है। बच्चों के लिये आज उपहार खरीद सकते हैं। आज आपका मन किसी आकर्षण में फंस सकता है। आज आपका जीवनसाथी कुछ गलती कर सकता है। आज विद्यार्थियों को नया भाषा सीखने में कठिनाई आ सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
राजनीतिक जीवन आज काफी तनाव वाला रह सकता है। टीवी और रंगमंच के कलाकरो के लिये कुछ मुश्किल भरा वक्त रह सकता है। आज आपको अपने उपर अभिमान रह सकता है। आज आपका मन देव आराधना मे लग सकता है। किसी तरह के परोपकार के काम में आज आप समय दे सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
काम के अधिकता के कारण थकान और तनाव की समस्या रह सकती है। आज सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को निपटा पाना मुश्किल रहा है। आज आपकी कोई इच्छा अधूरी रह सकती है। आज आप किसी मित्र की सहायता कर सकते है। जीवनसाथी के लिये आज आप उपहार खरीद सकते है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
आज प्रेम विवाह के काफी अच्छे योग बन रहे हैं। आज आप आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों का रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वयं को ऊर्जावान से महसूस करेंगे। संतान के लिये आज का दिन विशेष सफलता वाला हो सकता है। शिक्षा में भी दिन ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज आपके मामले अपनो के सहयोग से हल हो जायेगें। मेडिकल निद्यार्थियो के लिये आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण वाला रह सकता है। आज भाई-बहन से आपको काफी लाभ हो सकता है। आज आपको अपने संसाधनो को लेकर चिन्ता रह सकती है। दामप्त्य जीवन में आज आपका दिन सुखमय रहने वाला है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
किसी मित्र के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके और अधिकार मिल सकता है। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेसकते है और इस काम के लिये समय भी देंगे। किसी तरह के मेडिकल के काम में आज लगना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो आज दूर हो सकती है। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। छात्रों को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमी जोड़े एक के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। दामप्त्य जीवन भी औसत रहने वाला है। संतान की स्थिति अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपसे कोई वित्तीय गड़बड़ी हो सकती है। आज शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिल सकती है। मित्रो के लिये आज कोई गिप्ट आदि खरी द सकते है । संतान के उच्च शिक्षा में प्रवेश आपके परेशानी के कारण बन सकता है। लवमेटस आज प्रेम और साथ से एक दूसरे से दूर रह सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
सेहत के लिहाज से सर्दी जुकाम परेशान कर सकते है। आपकी लापरवाही किसी वित्तीय गडबडी को जन्म दे सकती है। आज आपके घर के माहौल को खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। अपने काम पर ध्यान देंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज बुजुर्ग रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। आज आपको अपने भावनाओं पर नियन्त्रण रखने की जरुरत है। माता की ओर से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। अत्य़धिक निद्रा आज आपको परेशान कर सकती है। किसी नये साथी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
मीन राशि (Pisces)
आज के दिन किसी मेहनत के काम में दिन बीत सकता है। धन के मामले में आज आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। छात्रो के मन में आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी जिससे पहले से अधिक मेहनत करने वाले है। लवमेटस के लिये आज का दिन खराब रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
]]>