| |
|
|
| |
| नमस्कार, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद पूरी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि राजनीतिक पार्टियां भी मनी लॉन्ड्रिंग कानून की धारा 70 के दायरे में आती है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार शाम को एक बस मुरम मिट्टी की खदान में गिर गई. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए. इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2040 में चंद्रमा पर भारतीय के उतरने का लक्ष्य रखा है, जिस पर इसरो लगातार काम कर रहा है. वहीं, आयरलैंड ने नया प्रधानमंत्री चुन लिया है. देश की सत्तारूढ़ फाइन गेल पार्टी ने साइमन हैरिस को नया प्रधानमंत्री चुना है. 37 साल के हैरिस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | शराब घोटाले में अब AAP को भी बनाया जा सकता है आरोपी, हाईकोर्ट ने किया PMLA की इस धारा का जिक्र दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया है. केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए ईडी के पास पर्याप्त सबूत हैं. | | | | छत्तीसगढ़: दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 12 की मौत, 20 से ज्यादा घायल एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार शाम एक बस के मुरम मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए. | | | | 'PM मोदी ने लक्ष्य तय किया...', चंद्रयान-4 को लेकर ISRO चेयरमैन सोमनाथ का दावा इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2040 में चंद्रमा पर भारतीय के उतरने का लक्ष्य रखा है, जिस पर इसरो लगातार काम कर रहा है. हमारे प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि 2040 में एक भारतीय चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. अगर ऐसा होता है तो हमें लगातार चंद्रमा को एक्सप्लोर करना होगा. | | | | पश्चिमी यूपी में क्षत्रीय संगठनों की नारजागी का पूर्वांचल में भी दिखेगा असर? चुनाव से पहले बीजेपी की बढ़ी टेंशन यूपी की राजनीति में अचानक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षत्रिय समाज के नेताओं ने जो बागी अंदाज दिखाया है, उससे बीजेपी में हलचल मच गई है. ऐन चुनाव से पहले जब पार्टी हर जाति को साधकर सियासी संदेश देने की कोशिश कर रही है, ऐसे में पश्चिम में नाराज क्षत्रिय संगठन सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन ये सक्रियता बीजेपी के खिलाफ जा सकती है. | | | | चुनाव आयोग के निर्देश पर DC समेत पूरा महकमा पहुंचा इस शख्स के घर, जानिए क्या है पूरा मामला? पलामू जिले के मेदिनीनगर के कोयल नदी किनारे आजाद नगर के रहने वाले 60 वर्षीय रामचंद्र राम के घर जब मंगलवार को डीसी समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे तो सब दंग रह गए. खुद रामचंद्र और उनके परिवार के लोगों को भी यकीन नहीं हुआ की जिले के डीसी उनके घर पहुंचे है. | | | | साइमन हैरिस चुने गए आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री, सबसे युवा PM के तौर पर लेंगे शपथ आयरलैंड की संसद में मंगलवार को साइमन हैरिस के समर्थन में 88 वोट पड़े. उन्हें गठबंधन की साझेदार पार्टियों फिएना फेल और ग्रीन पार्टी के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिला. इसके बाद वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री चुन लिए गए. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | Whatsapp आपके फ़ोन का बोझ कम कर सकता है?:Tech Tonic, Ep 24 | | | | | | | |
| | | | अपने नेताओं को नाराज़ कर कांग्रेस को महाराष्ट्र में क्या हासिल होगा: दिन भर, 9 अप्रैल | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव में Voting के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानिए पूरा प्रॉसेस अगर आप भी पहली बार वोट (First time voting) डालने वाले हैं. तो ये समझ लीजिए कि आप भी लोकतंत्र की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जहां एक-एक वोट की बहुत बड़ी वैल्यू होती है. जानिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का प्रॉसेस. | | | | |
| |
|
| |
| | | PM नरेंद्र मोदी का चेन्नई में मेगा रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने '400 पार' का नारा दिया है. जिसे पूरा करने के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार अभियान जोरो शोरो से जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे हैं. जहां उन्होंने मेगा रोड शो किया. इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. देखें वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.