|
|
|
|
नमस्कार, आज गुरुवार को अहम खबरों के साथ हम फिर से हाजिर हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट में बड़ा खुलासा कर सकते हैं, यह दावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया है. वहीं, IPL के 17वें सीजन में बुधवार को ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने रनों का अंबार लगाते हुए मुंबई इंडियंस को बुरी तरह रौंद दिया. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच ठन गई है. आजम खान की तरफ से एक चिट्ठी आई, जिसके बाद सियासी गर्मी बढ़ गई. इसके अलावा कर्नाटक बीजेपी नेता बीवी नाइक को पार्टी की ओर से लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर नाराज समर्थकों ने खुदकुशी की कोशिश की. और केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिका ने कांग्रेस के फ्रीज किए गए बैंक खातों का मुद्दा उठाया है. |
|
|
|
आपके लिए |
| क्या CM केजरीवाल आज कोर्ट में करेंगे बड़ा खुलासा? पत्नी सुनीता के दावे से बढ़ी सियासी हलचल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट में बड़ा खुलासा कर सकते हैं. यह दावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया है. सुनीता ने कहा है कि अरविंद आज कोर्ट में सबूतों के साथ कथित शराब घोटाले के मामले में बड़ा खुलासा करेंगे. | | | IPL 2024, MI Vs SRH Score: आईपीएल का ऐतिहासिक मैच... रनों के पहाड़ से दबी मुंबई इंडियंस, सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीती सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2024, MI Vs SRH Score: आईपीएल के 17वें सीजन में बुधवार को ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने रनों का अंबार लगाते हुए मुंबई इंडियंस को बुरी तरह रौंद दिया. सनराइजर्स टीम की इस सीजन में यह पहली जीत है. जबकि मुंबई की लगातार दूसरी हार है. | | | मुरादाबाद सीट को लेकर सपा में 'महासंग्राम', आजम के सामने बैकफुट पर क्यों आए अखिलेश यादव अखिलेश यादव और आजम खान की आपसी लड़ाई अब सतह पर आ गई है. आजम खान चाहते थे कि अखिलेश रामपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. मुरादाबाद सीट पर भी वह एसटी हसन की जगह अपने समर्थक उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना चाहते थे, जिसपर अखिलेश को झुकना पड़ा है. अब आइए समझते हैं कि आखिर आजम खान के नाराजगी की वजह क्या है? | | | Karnataka: बीजेपी नेता को नहीं मिला लोकसभा टिकट, समर्थकों ने की आत्महत्या की कोशिश आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीवी नाइक को रायचूर लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने की उम्मीद थी. हालांकि, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजा अमरेश्वर नाइक को एक बार फिर से मैदान में उतारने का फैसला किया. इसके बाद बीवी नाइक के समर्थकों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी. वहीं दो समर्थकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की. | | | गोवा के चार नेताओं को ED का समन, AAP प्रदेश अध्यक्ष को भी पूछताछ के लिए बुलाया केंद्रीय एजेंसी ईडी ने अब गोवा आम आदमी पार्टी के नेताओं को समन भेजा है. गोवा AAP के अध्यक्ष अमित पालेकर को भी एजेंसी ने समन भेजा है, जिन्हें एजेंसी की दिल्ली ऑफिस में कल पेश होना है. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ईडी की हिरासत में हैं. | | | केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिका ने उठाया कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों का मुद्दा अमेरिका ने अब कांग्रेस के फ्रीज बैंक अकाउंट के मामले को लेकर बयान दिया है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका हर मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है. | | | | |
सुनिए |
| | | किसी भी सिचुएशन में फ़ैसले लेने का गणित क्या है? ज्ञान ध्यान, Ep 944 | | | | | | |
| | | मर्डर करके बताता रहा सीरियल किलर लेकिन 30 साल तक पुलिस पकड़ क्यों नहीं पाई?: एक बखत की बात, Ep 09 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | Lok Sabha Election: 'दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा', RJD ने बीमा भारती को दिया टिकट देने पर और क्या बोले पप्पू यादव? लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई है. कांग्रेस में विलय के बाद भी पूर्णिया की सीट उनके हाथ से निकल गई. आरजेडी ने यहां बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बना दिया है. इस एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि 'दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा'. | | | |
|
|
|
| | | Lok Sabha election: "मुझे पहले नामांकन दाखिल करने के लिए कहा था", डबल नॉमिनेशन पर क्या बोले एसटी हसन लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी में घमासान मचा है. मुरादाबाद सीट पर पार्टी ने एसटी हसन का टिकट काट दिया और उनकी जगह रुचि वीरा को टिकट दिया गया है. इस पर एसटी हसन ने आजतक से बातचीत की. हसन ने कहा है कि पहले उन्हें सिंबल मिला था और अखिलेश यादव ने उनसे नामांकन दाखिल करने के लिए कहा था. देखें उनका पूरा बयान. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.