| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज शनिवार को हम अहम खबरों के साथ फिर से हाजिर हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर अपना फैसला सुना दिया है. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, आतंकी संगठन ISIS ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. इसके अलावा, आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला CSK और RCB के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने छह विकेट से जीत हासिल की. और बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, आज यानी 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर देगा. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | ISIS ने ली मॉस्को हमले की जिम्मेदारी... अब तक 60 मौतें और 145 घायल, सामने आईं आतंकियों की तस्वीरें इस बीच रूसी मीडिया ने आतंकवादियों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकी हमले के चश्मदीदों के हवाले से बताया गया कि हमलावर 'एशियाई और कॉकेशियाई' लोगों जैसे दिखते थे और रूसी नहीं, बल्कि विदेशी भाषा में बातचीत कर रहे थे. रूसी मीडिया का दावा है कि आतंकी इन्गुशेतिया के मूल निवासी हैं. | | | | 'जेल से ही सरकार चलाऊंगा... नहीं सोचा था ED इतनी जल्दी आ जाएगी' आजतक से बोले केजरीवाल दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने ईडी को 28 मार्च तक के लिए अरविंद केजरीवाल की रिमांड दी है. इस बीच कोर्ट के अंदर आज तक से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा और अगर करना पड़ा तो जेल से सरकार चलाऊंगा. | | | | गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से लाया जा रहा भारत, 20 साल से था फरार 20 साल से फरार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को आज चाइना से मुंबई एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया जा रहा है, जहां से मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी. पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और एक्सटोर्शन के कई मामले दर्ज हैं. | | | | IPL 2024, RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का धमाकेदार आगाज, RCB को छह विकेट से रौंदा, मुस्ताफिजुर ने बरपाया कहर आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने छह विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को 2008 के बाद से कभी नहीं हराया है. आरसीबी का ये इंतजार अब भी जारी है. | | | | Bihar Board 12th Result 2024: इंतजार खत्म! आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये है समय Bihar Board 12th Result 2024 Today: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शनिवार (23 मार्च) की दोपहर को बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है. अगर आप भी नतीजे चेक करना चाहते हैं तो aajtak.in के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के पेज पर जाकर चेक कर सकते हैं. | | | | जर्मनी के विदेश मंत्रालय में उठा केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा, जानें क्या बोला विदेशी मीडिया दिल्ली शराब नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता, बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित नियमों को भी इस मामले में लागू किया जाएगा. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | हिप्नोटाइज़ होने के बाद इंसान को बंद आखों से क्या दिखता है? | | | | | | | |
| | | | AAP की लीडरशिप जेल में, केजरीवाल की पार्टी का अगला कदम क्या होगा? | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर EC ऑफिस पहुंचा INDI अलायंस, जताया विरोध दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद ईडी ने आज केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर चुनाव आयोग के समझ विपक्षी गठबंधन ने विरोध जाहिर किया है. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | सिर्फ AAP ही नहीं, JMM-BRS समेत कई विपक्षी दलों के नेता भी हैं ED गिरफ्त में; देखें पूरी लिस्ट दिल्ली के शराब घोटाले में कल रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. इस पर दिल्ली की सियासत तेज है. केजरीवाल के अलावा कई विपक्षी नेता ED की गिरफ्त में हैं. इसमें आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, समेत JMM के हेमंत सोरेन, BRS की के कविता सेमत कई नाम शामिल हैं. देखें लिस्ट. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.