|
|
|
|
नमस्कार, आज सोमवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. झारखंड की राजनीति में लगातार हलचल जारी है. नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन ने शपथ भले ही ले ली है, लेकिन जब तक फ्लोर टेस्ट नहीं हो जाता, मौजूदा JMM सरकार पर राजनीतिक संकट बरकरार रहेगा. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी में अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर बनकर तैयार होग गया है, जिसका इंतजार दशकों से हो रहा था. पीएम नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे और 18 फरवरी, 2024 को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. वहीं, उत्तराखंड में धामी सरकार ने रविवार शाम 6 बजे की कैबिनेट मीटिंग में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर तैयार किए गए मसौदे को मंजूरी दे दी है. |
|
|
|
आपके लिए |
| गठबंधन की ताकत दिखेगी या होगा 'खेला'... झारखंड के सियासी रण में आज शक्ति प्रदर्शन झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन भले हो गया हो, लेकिन संकट के बादल अभी तक छटे नहीं हैं. एक ओर विधानसभा में बहुमत साबित करने की तैयारी हो रही है. हैदराबाद में ठहराए गए विधायक रांची पहुंच रहे हैं. वहीं विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड में विरोध के सुर भी उठने लगे हैं. | | | 96 स्तंभ, 7 शिखर और काशी-अयोध्या की झलक... अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर से Exclusive रिपोर्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन आम लोगों के लिए 18 फरवरी 2024 को खोले जाने वाले इस मंदिर की खासियत भी अद्भुत हैं. इसे 27 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है, जिसमें साढ़े 13 एकड़ में मंदिर का हिस्सा बना है और बाकी साढ़े 13 एकड़ में पार्किंग एरिया बनाया गया है. मंदिर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बने इस हिंदू मंदिर का नाम बीएपीएस हिंदू मंदिर है, जिसे बीएपीएस संस्था के नेतृत्व में बनाया गया है. | | | उत्तराखंड: UCC ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी, 6 फरवरी को विधानसभा में होगा पेश उत्तराखंड में धामी सरकार ने आज शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. इसमें UCC ड्राफ्ट पेश किया गया. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत केबिनेट मंत्रियों ने बिल पर चर्चा की. इसके बाद बिल को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी मिल गई है और 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा. | | | FB के जरिए हनी ट्रैप में फंसा सतेंद्र सिवाल ऐसे बना ISI एजेंट... जानिए PAK खुफिया एजेंसी की मॉडस ऑपरेंडी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आ रही है. रूस की इंडियन एंबेसी में तैनात एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो भारतीय कर्मचारी होने के बावजूद पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (ISI) के लिए काम कर रहा था. यह गिरफ्तारी मेरठ से हुई है, जिसे यूपी एटीएस ने अंजाम दिया है. | | | अतीक अहमद के 'मन्नत' पर चलेगा 'बाबा का बुलडोजर', शाहरुख खान का फैन था माफिया डॉन Atiq Ahmed Kothi Mannat: माफिया डॉन रहे अतीक अहमद की ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 स्थित कोठी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुर्क कर दिया है. इसकी कीमत 3.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के फैन रहे अतीक ने इस कोठी का नाम 'मन्नत' रखा था. | | | इमैनुएल मैक्रों ने अपनी भारत यात्रा को बताया असाधारण, शेयर किया वीडियो, PM मोदी ने कुछ यूं जताई खुशी इमैनुएल मैक्रोंं अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन 25 जनवरी को पीएम मोदी के साथ जयपुर पहुंचे थे. यहां उनका रेड कार्पेट वेलकम हुआ था. वह आमेर किला देखने गए और चाय की चुस्की का आनंद लिया. मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ जयपुर में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया था. | | | | |
सुनिए |
| | | Snow Leopards को अगर नहीं बचाया गया तो कैसे बदल जाएगी इंसानों की दुनिया?: ज्ञान ध्यान, Ep 908 | | | | | | |
| | | जब एक दिन के लिए थम गया फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, सैनिक भूल गए थे दुश्मनी: इति इतिहास, Ep 90 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | असम में पीएम मोदी, कामाख्या मंदिर कॉरिडोर का किया शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं. आज पीएम के दौरे पक आज दूसरा दिन है. पीएम ने यहां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया साथ ही और भी कई सारी परियोजनाओं की नींव रखी. देखें क्या बोले पीएम मोदी. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.