|
|
|
|
नमस्कार, फसलों MSP पर कानूनी गारंटी को लेकर केंद्र के साथ चार दौर की वार्ता विफल होने के बाद किसान एक बार फिर अपना आंदोलन तेज करने जा रहे हैं. किसानों ने ऐलान कर दिया है कि बुधवार से वे फिर दिल्ली कूच करने का प्रयास शुरू करेंगे. देश में 2024 लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का राजा भैया की पार्टी से गठबंधन हो सकता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद अब अमेरिका बेहद सख्त कदम उठाने जा रहा है. |
|
|
|
आपके लिए |
| दिल्ली कूच के लिए किसानों ने कसी कमर, बॉर्डर पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम... सुलह के लिए सरकार ने फिर की अपील आंदोलन कर रहे किसान शंभू बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा बनाई गई सीमेंट की दीवारों को तोड़ने के लिए कई पोकलेन मशीनें ले आए हैं. इन मशीनों से किसान दीवार तोड़कर दिल्ली कूच करने का प्रयास करेंगे. वहीं हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस ने इस पोकलेन मशीन को जब्त करने के लिए पत्र लिखा है. | | | 'कांग्रेस नेताओं ने किया प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार...' राजस्थान में बोले- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह ने मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने कई जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उन्होंने जयपुर में कांग्रेस और इंडिया गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक के लोग केवल अपने बेटे-बेटियों और परिवार के सदस्यों को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. ऐसे लोग देश का क्या भला कर सकते हैं? | | | 'मैंने समाजवादी पार्टी को 20 साल दिए', अखिलेश यादव से गठबंधन की अटकलों के बीच बोले राजा भैया राजा भैया ने कहा कि मैंने 28 सालों में 20 साल समाजवादी पार्टी को दिए हैं. मेरे लिए समाजवादी पार्टी पहले है. मेरे लिए यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है. | | | दूसरी बार पेरेंट्स बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया. | | | IND Vs ENG Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट पर आतंक का साया, पन्नू ने दी मैच रद्द कराने की धमकी, वीडियो में लिया रोहित शर्मा का नाम सिख फॉर जस्टिस संगठन का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का रहने वाला है. पन्नू ने वीडियो जारी कर रांची में 23 फरवरी को होने जा रहे भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट टेस्ट मैच को रद्द कराने की धमकी दी है. इस संंबंध में रांची के एक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. | | | पुतिन के विरोधी नवलनी की मौत के बाद एक्शन में बाइडेन, रूस को लेकर लिया बड़ा फैसला व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी 16 फरवरी को रूसी जेल में मृत पाए गए थे. उन्हें चरमपंथ और धोखाधड़ी से संबंधित आरोपों में जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें आर्कटिक सर्कल में काफी अधिक सुरक्षा घेरे में रखा गया था. वह जनवरी 2021 से जेल में थे और 19 साल की सजा काट रहे थे. | | | | |
सुनिए |
| | | छुट्टियों के दौरान आपके गले पड़ सकती है ये मुसीबत!: हेलो डॉक्टर, Ep 199 | | | | | | |
| | | Whatsapp पहले की तरह फ्री नहीं रहेगा?: Tech Tonic, Ep 17 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | Chandigarh Mayor Election Row: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP विजेता घोषित, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को विजेता घोषित किया. कोेर्ट ने साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह पर भी कड़ी टिप्पणी की. देखें क्या है कोर्ट का पूरा फैसला. | | | |
|
|
|
| | | मराठा समुदाय के लोगों को अब मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से पास कर दिया है. इस बिल को सर्वसम्मति से पास किया गया है. इसके बाद अब महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लोगों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.