|
|
|
|
नमस्कार, पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. इस बैठक में किसान संगठनों ने ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने की तैयारी की है. ED ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बिजनेसमैन प्रसन्ना रॉय को 11 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर होने वाली अहम बैठक में कमलनाथ हिस्सा नहीं लेंगे. |
|
|
|
आपके लिए |
| सरकार से नहीं बनी बात, अब 21 फरवरी को दिल्ली कूच... किसानों ने बताया आगे का प्लान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है. सरकार हमारी मांगों पर गंभीर नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार 23 फसलों पर MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का फॉर्मूला तय करे. सरकार के प्रस्ताव से किसानों को कोई लाभ नहीं होने वाला है. | | | SSC recruitment scam Bengal: ED ने 11 घंटे लंबी पूछताछ के बाद प्रसन्ना रॉय को किया गिरफ्तार ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बिजनेसमैन प्रसन्ना रॉय को 11 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने उन्हें पिछले साथ उनके ऑफिस और घर पर की छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए बुलाया था. | | | कमलनाथ आज होंगे बेंगलुरु रवाना, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कलमनाथ मंगलवार को बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं, जहां वह अपने आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक वह 25 जनवरी को भोपाल वापसी करेंगे. इससे जाहिर है कि वह न्याय यात्रा से जुड़ी बैठक में शामिल नहीं होंगे. | | | राहुल गांधी की आज कोर्ट में पेशी, न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने बताया कि मंगलवार सुबह भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर के लिए थम जाएगी क्योंकि राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की जिला कोर्ट में पेश होना है. | | | यूपी में गठबंधन के लिए अखिलेश का आखिरी दांव, कांग्रेस को दिया 17 लोकसभा सीटों का ऑफर अगर आज देर रात तक कांग्रेस से सीटों पर सहमति नहीं बन पाती है तो मंगलवार को अखिलेश यादव का रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना मुश्किल होगा. अखिलेश यादव ने कह दिया है की सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद ही समाजवादी पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी. | | | दिल्ली सरकार, DMRC और केंद्र सरकार के बीच फेज चार के पहले तीन कॉरिडोर का एमओयू होगा साइन दिल्ली के लाखों लोगों को मेट्रो के फेज चार का तोहफा मिला है. फेज चार के तहत कुल छह कॉरिडोर बनाए जाएंगे. फिलहाल इसमें से तीन मेट्रो कॉरिडोर के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार, डीएमआरसी और केंद्र सरकार के बीच एमओयू साइन करने की मंजूरी दी है. | | | | |
सुनिए |
| | | हकीम अजमल खान को कैसे मिल गई हिंदू महासभा की अध्यक्षता?: नामी गिरामी, Ep 240 | | | | | | |
| | | म्यांमार बॉर्डर पर बढ़ रही टेंशन भारत के लिए कितनी चिंताजनक?: आज का दिन, 12 जनवरी | | | | | | |
|
देखिये |
| | | शार्प शूटर, एंटी ड्रोन सिस्टम... जम्मू में ऐसे होगी PM मोदी की सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे. अनुच्छेद 370 हटाने के बाद ये पीएम का पहला दौरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है. रैली स्थल का पूरा इलाका सील कर दिया गया है. आसपास के भवनों में एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित करने के साथ ही शॉर्प शूटरों की तैनाती की गई है. देखें वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | Electoral Bond: इलेक्टोरल बॉन्ड तो रद्द हो गए, जानिए अब पार्टियों को कैसे मिलेगा चंदा? सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को रद्द कर दिया है. इलेक्टोरल बॉन्ड राजनीतिक पार्टियों के चंदे का बड़ा सोर्स था. अब कैसे कमा सकती हैं पार्टियां? चंदा जुटाने के ये हैं विकल्प | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.