Aajtak News Update

 
बुधवार, 10 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
PM मोदी आज करेंगे 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' का उद्घाटन, ये है पूरा प्रोग्राम
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने 2003 में पहले वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन किया था. तब से अब तक नौ बार ये समिट हो चुका है. इस समिट का 9वां संस्करण 2019 में हुआ था. 
भारत के विरोध के बाद ढीले पड़े मालदीव के तेवर, अब चीन से गुहार लगा रहे मुइज्जू
भारत की ओर से भारी बहिष्कार को देखते हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा चीनी पर्यटक मालदीव घूमने आएं. उन्होंने चीन को मालदीव का निकटतम सहयोगी बताया.
बेटे की हत्या, फिर हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश… एक गलती से गिरफ्तार हो गई AI एक्सपर्ट CEO मां 
सूचना सेठ ने बच्चे की हत्या करने के बाद अपना हाथ काटकर आत्महत्या करने का फैसला किया. मगर, बाद में उसका मन बदल गया. वह बच्चे की लाश को बैग में रखकर गोवा से वापस बेंगलुरू जाने के लिए निकल पड़ी. मगर, रास्ते में कर्नाटक पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. इस वारदात को अंजाम देने के लिए अभी तक जो कहानी सूचना ने पुलिस को बताई है, वह चौंकाने वाली है. 
सरकारी प्रवक्ता से प्रधानमंत्री तक... जानें कौन हैं फ्रांस के पहले Gay पीएम गेब्रियल अटल
गेब्रियल फ्रांस के सबसे कम उम्र और पहले गे प्रधानमंत्री बन गए हैं. 2022 में सबसे कम उम्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले गेब्रियल अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मंगलवार को उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. सोमवार को इमिग्रेशन के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव बढ़ने की वजह से एलिजाबेथ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज, इन रास्तों पर जाने से बचें वाहन चालक
26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों के चलते सुरक्षा व्यवस्था अभी से चाकचौबंद कर दी गई हैं. दिल्ली का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है. वहीं इस दिन होने वाली परेड की तैयारियां भी जारी है. इस कड़ी में 10 जनवरी बुधवार को रिहर्सल परेड के चलते रूट भी डायवर्ट किए गए हैं.
गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले PM मोदी ने अहमदाबाद में UAE के राष्ट्रपति के साथ किया रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर UAE के राष्ट्रपति का स्वागत किया. पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से गांधीनगर तक एक भव्य रोड शो किया.
इंग्लैंड में फूटा Snow Bomb... एक रात में बदला मौसम, Photos में देखिए ठंडी का कहर
इंग्लैंड और आसपास के इलाकों में Snow Bomb फूट गया है. मौसम विभाग ने यलो वॉर्निंग जारी किया है. इंग्लैंड और साउथ वेल्स के बड़े इलाके में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है. इससे यातायात प्रभावित हो रहा है. लाखों ब्रिटिश लोग भयानक सर्दी और बर्फ से परेशान हो रहे हैं. क्योंकि मौसम एक रात में ही बदल गया.
दुनिया का सबसे बड़ा तैरता कचराघर, बोस्निया की नदी के बहते कचरे से तीन देशों को खतरा
बोस्निया की ड्रिना नदी में दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ कचराघर (Waste Dump) है. इस कचरे की वजह से तीन देशों को खतरा है. लोगों की सेहत और पर्यावरण पर भारी नुकसान हो रहा है. नदी का बड़ा हिस्सा कचरे का ढेर बन गया है. सबसे बड़ा नुकसान वाइसग्रैड नाम के कस्बे के पर्यटन को होने वाला है.
सुनिए
 
  कोहली समेत दुनिया के टॉप एथलीट्स का फेवरेट होने का दावा कर रहे बैंड में क्या है? Tech Tonic, Ep12  
 
 
  भगवान राम पर टिप्पणी करनेवाले NCP विधायक की पिटाई का सच क्या है? फैक्ट चेक  
 
 
देखिये
 
बेंगलुरु की CEO मां ने क्यों किया 4 साल के बेटे का कत्ल? देखें वारदात
बेंगलुरू से चौंकाने वाला सामने आया है. AI फर्म की CEO मां ने अपने चार वर्षीय लड़के की हत्या कर दी. 39 वर्षीय सुचना सेठ का पति से तलाक हो चुका था. लेकिन पति से अपने बेटे को मिलने से रोकने के लिए उन्होंने गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में इस अपराध को अंजाम दिया. देखें वारदात.
 
 
 
 
राम मंदिर पर सियासत जारी, PM मोदी की BJP नेताओं को नसीहत!
राम को लेकर श्रेय की सियासत भी शुरु हो चुकी है. विपक्ष के कई दल पहले ये खुलकर कहते रहे कि बीजेपी थोड़े ना राम मंदिर बनवा रही है, वो तो कोर्ट के आदेश से हो रहा है. अब एक तरफ राम मंदिर पर सवाल उठाते नेता हैं और दूसरी तरफ विपक्ष के उन्हीं दलों में से राम हमारे हैं बताने वाली सियासत है.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form