Aajtak News Update

 
मंगलवार, 9 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
'डेढ़ साल में पहली बार हंसी हूं, मेरे लिए आज नया साल...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं बिलकिस बानो
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए बिलकिस बानो ने अपने अधिवक्ता के द्वारा अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. बिलकिस ने कहा कि सचमुच में आज मेरे लिए नया साल है. मुझे ऐसा लगा रहा है कि मेरे ऊपर के कोई पहाड़ हट गया है. मैं अब चैन की सांस ले रही हूं. वहीं, अदालत ने गुजरात सरकार के फैसले को पलटते हुए 11 दोषियों को दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है.
भारत के दोस्त इजरायल ने लक्षद्वीप को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, मालदीव को दिखाया आईना
भारत के दोस्त इजरायल ने भी मालदीव को आईना दिखाते हुए लक्षद्वीप की प्राकृतिक खूबसूरती की जमकर सराहना की है. साथ ही उसने लक्षद्वीप को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया है. इजरायल ने कहा है कि वह इस केंद्र शासित प्रदेश में कल से समुद्री पानी को साफ करने के प्रॉजेक्‍ट पर काम शुरू कर देगा.
दिल्ली में 3 सीटें देने को राजी तो गुजरात में 1 और हरियाणा में 3 सीटें चाहती है AAP, कांग्रेस के सामने रखा प्रस्ताव
इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बैठक के बाद दोनों पार्टी के नेताओं के तेवर कुछ नरम नजर आ रहे हैं. सूत्रों का कहना है आप दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें देने को तैयार है.
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हिल गया था पाकिस्तान, इमरान ने मदद के लिए जिनपिंग से लगाई थी गुहार, मिला था ये जवाब
पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के युद्धक विमानों ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान संबंधों में गंभीर तनाव में आ गया था.
पीएम मोदी ने शेख हसीना को किया फोन, बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
बांग्लादेश की 300 सीटों वाली संसद में से कुल 299 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. हसीना की पार्टी आवामी लीग ने 223 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया. एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव नहीं हुआ. उस सीट पर बाद में उपचुनाव होगा.
मराठी रीति-रिवाज से होगी शादी, इस दिन नूपुर संग सात फेरे लेंगी आमिर की बेटी आयरा खान
राजस्थान के लेकसिटी यानी उदयपुर के ताज अरावली में हो रही आमिर खान की बेटी आयरा खान व फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के वेडिंग फंक्शन सोमवार से शुरू हो चुके हैं. रविवार को वेलकम सेरेमनी के बाद आज दोपहर में आयरा खान ने हाथों पर मेहंदी रचाई. मंगलवार को संगीत नाइट होगी.
जमना शुरू हो गया अमेरिका... साल के पहले बर्फीले तूफान से हालत हो रही खराब, देखिए Photos
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाकों में इस साल का पहला बर्फीला तूफान आया है. ये इतना भयावह था कि चारों तरफ बर्फ जम गई है. पहले तेज हवाएं चलीं. फिर उसके बाद तेज बारिश हुई है. इसके बाद बर्फबारी. कुछ लोग इसे एंजॉय कर रहे हैं लेकिन कुछ जगहों पर इसके चलते काफी आफत आई है. देखिए ... Photos
ठंड के चलते दिल्ली-NCR में स्कूल बंद, चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में बदला रिपोर्टिंग टाइम
देशभर में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में आ गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है. इस बीच दिल्ली-नोएडा, हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दिया गया है, जबकि कई राज्यों में स्कूलों का रिपोर्टिंग टाइम बदला गया है.
सुनिए
 
  लक्षद्वीप जाने से पहले इसका पूरा इतिहास-भूगोल जान लीजिए  
 
 
  जमनालाल बजाज से अंग्रेजों ने क्यों मांगी थी मदद?  
 
 
देखिये
 
'मैं शेख शाहजहां बोल रहा हूं...', फरार TMC सांसद ने जारी क‍िया ऑड‍ियो
बात करते हैं पश्चिम बंगाल के भाई यानी टीएमसी के रॉबिन हुड शाहजहां शेख की. क्योंकि इस शख्स को कानून के शिकंजे में लाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसने उन सरकारी अधिकारियों का खून बहाया है जो अपनी फर्जी अदायगी के लिए बंगाल में इसके इलाके में पहुंचे थे. टीएमसी का ये नेता इस वक़्त कहां है और किसकी पनाह में है, इसका पता पुलिस और कानून को लगाना है.
 
 
 
 
क‍ितने मंज‍िला होगा राममंद‍िर, क‍िसे क्या नाम द‍िया जाएगा? जान‍िए
हर दिन राम मंदिर के निर्माण कार्य की नई तस्वीरें सामने आ रही है. मंदिर में मंजिलों की संख्या को लेकर भी कई सवाल हैं. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आजतक के सात खास बातचीत में राम मंदिर की हर मंजिल के बारे में विस्तार से बताया. देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form