Aajtak News Update

 
सोमवार, 8 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
बांग्लादेश: शेख हसीना अपनी सीट से 8वीं बार जीतीं, 5वीं बार बनने जा रहीं PM
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गोपालगंज-3 संसदीय सीट से एक बार फिर जीत दर्ज की. उन्हें इस सीट पर 249,965 वोट मिले जबकि इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट ही मिले.
बंगाल में लोकसभा चुनाव से पहले CPM का शक्ति प्रदर्शन, ममता पर साधा निशाना
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य रैली की. इसे लेफ्ट का मेगा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. इस सभा का आयोजन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया की 2 महीने लंबी इंसाफ रैली के समापन के बाद किया गया.
'अयोध्या में 22 जनवरी को ब्लास्ट करा सकती है बीजेपी...', RJD MLA का विवादित बयान
अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. इससे पहले बिहार में राजद विधायक अजय यादव ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए बीजेपी 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम में राम भक्तों पर ब्लास्ट करा सकती है. 
PM मोदी पर टिप्पणी करने वाली मालदीव की मंत्री सस्पेंड, मरियम शिउना समेत तीन पर गिरी गाज
मालदीव सरकार ने PM मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही घृणास्पद भाषा की निंदा करता हूं.
दो घंटे की पूजा, पीएम मोदी का संबोधन... जानिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्या-क्या होगा
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को बताया कि, श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. मंदिर के सामने एक केंद्रीय शिखर और दो पार्श्व शिखरों तथा खुले मंच पर कुर्सियाँ लगाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि 6000 कुर्सियां लगाई जाएंगी.
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन बार-बार क्यों जा रहे मिडिल ईस्ट, तीन महीने में चौथा दौरा
ब्लिंकन का ये दौरा ऐसे समय में हुआ, जब बेरूत में ड्रोन हमले में हमास के एक नेता को मार गिराया गया था. ब्लिंकन इससे पहले भी मिडिल ईस्ट का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने नवंबर में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी.
ठंड के चलते दिल्ली-NCR में स्कूल बंद, चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में बदला रिपोर्टिंग टाइम
Chandigarh Schools reporting time changed: देशभर में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में आ गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है. इस बीच दिल्ली-नोएडा, हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दिया गया है, जबकि कई राज्यों में स्कूलों का रिपोर्टिंग टाइम बदला गया है.
खान्स और रणबीर की कमी को पूरा करेगा साउथ? प्रभास से अल्लू अर्जुन तक, बड़े स्टार्स लाएंगे हिंदी में फिल्में
बॉलीवुड के तीनों खान्स इस साल कोई रिलीज लेकर नहीं आ रहे. पिछले साल धमाकेदार हट 'एनिमल' देने वाले रणबीर की भी फिल्म नहीं है. ऐसे में बड़े स्टार्स वाली फिल्मों के कोटे में इस साल साउथ के बड़े नाम कमर कसकर तैयार हैं. महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, प्रभास जैसे स्टार्स की बड़ी फिल्में हिंदी में आ रही हैं.
सुनिए
 
  सूरज पर धरती से भी ज़्यादा सोना है?: ज्ञान ध्यान, Ep 885  
 
 
  मछलियों और जानवरों की आंत से क्यों बनते थे Condom: इति इतिहास, Ep 82  
 
 
देखिये
 
Weather News: उत्तराखंड से कश्मीर तक, कम बर्फबारी होने से सैलानी परेशान, देखें
पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है. कोहरे ने कोहराम मचा रखा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सर्दी का सितम है. लेकिन कई पहाड़ी इलाकों में कम बर्फबारी होने से पर्यटक निराश दिख रहे हैं देखें ये वीडियो.
 
 
 
 
सीट शेयरिंग और मायावती को लेकर कांग्रेस पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें क्या बोले
कांग्रेस एक-एक करके सभी दलों से बात कर सीट बंटवारे के मुदे को सुलझाने में लगी है. लेकिन बीएसपी को लेकर गठबंधन में अभी भी एक राय सामने नहीं आ रही है. एक तरफ अखिलेश यादव हैं जो बीएसपी को अपने गठबंधन में जोड़ने से इनकार रहे हैं. दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने बीएसपी से संपर्क में होने की बात कही. देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form