|
|
|
|
नमस्कार, आज सोमवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. नीतीश कुमार रविवार को नौंवी बार बिहार के सीएम बन गए. उनके साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले दिन में बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. इस इस्तीफे के साथ ही बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया. राजनीतिक-रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में हुए सियासी उलटफेर के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार में बना जेडीयू -बीजेपी गठबंधन ज्यादा दिनों तक टिकेगा. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. देशभर को जिस मोमेंट का इंतजार था, वो पल आ ही गया. वहीं, मालदीव की संसद में आयोजित स्पेशल सेशन सांसदों की लड़ाई की भेंट चढ़ गया. संसद परिसर की सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक सांसद दूसरे पर पांव रखकर उसे दबा रहा है. लड़ाई सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सांसदों के सांसदों के बीच हुई. |
|
|
|
आपके लिए |
| बिहार में 9वीं बार नीतीशे सरकार, पढ़ें- दोनों डिप्टी CM समेत 8 मंत्रियों की पूरी प्रोफाइल शपथ ग्रहण से पहले, नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का प्रमुख भी नियुक्त किया गया है. अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि महागठबंधन में स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मैंने यह कदम उठाया. | | | 'JDU-बीजेपी गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा', नीतीश के पाला बदलने पर बोले प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर ने कहा कि वर्तमान में जो गठबंधन है, उसमें नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है, लेकिन ये गठबंधन (बिहार) विधानसभा चुनाव तक अस्तित्व में नहीं रहेगा. | | | बीवी ने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, एक सुराग ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री illicit Relationship: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में तीन दिन पहले ठेले पर चाट बेचने वाले की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों ने उसके साथ किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया था. | | | सदन में प्रस्ताव पास, फिर भी नहीं मिली पावर... दिल्ली की मेयर पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि स्थायी समिति के चुनाव से बचने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय सुप्रीम कोर्ट गई हैं. | | | Bigg Boss 17 Winner: Munawar Faruqui ने जीती बिग बॉस की ट्रॉफी-50 लाख का इनाम, 105 दिनों में दिखाया दिल-दिमाग का दम मुनव्वर ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी, बिग बॉस 17 की थीम (दिल, दिमाग और दम) पर बेस्ड एक शानदार ट्रॉफी और एक चमचमाती Hyundai Creta कार दी गई. मुनव्वर ने घर के अंदर सही मायने में अपना दिल, दिमाग और दम सब लगा दिया. उनका शुरुआती सफर बेहतरीन रहा. | | | सांसद की गर्दन पर रखा घुटना, चले लात-घूंसे... मालदीव की संसद में जमकर कटा बवाल मालदीव की संसद में दो सांसदों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कैबिनेट अप्रूवल के लिए स्पेशल सेशन बुलाया गया था लेकिन विपक्षी दल ने चार सांसदों को कैबिनेट में शामिल किए जाने का विरोध किया. इसी पर लड़ाई छिड़ गई, जिसमें बाकी सांसदों को एक पर लात-घूंसे चलाते देखा जा सकता है. | | | | |
सुनिए |
| | | भारत में क्यों हुई Places of Worship Act, 1991 की एंट्री?: ज्ञान ध्यान, Ep 903 | | | | | | |
| | | JDU और RJD की दोस्ती टूटने वाली है?: आज के अखबार, 26 जनवरी | | | | | | |
|
देखिये |
| | | Bihar Politics: 'ये टीम पूरे समर्पण भाव से सेवा...', पीएम मोदी ने 9वीं बार सीएम बनने पर नीतीश को दी बधाई नीतीश कुमार नौंवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए. पीएम मोदी ने नीतीश को सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी. पीएम ने ट्वीट किया कि मुझे उम्मीद है बिहार की सरकार पूरे समर्पण के साथ सेवा करेगी। विकास में कोर कसर नहीं छोड़ेगी। देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | Bihar Political Crisis: 'इसके सूत्रधार प्रधानमंत्री...', नीतीश के पाला बदलने पर बरसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश नीतीश कुमार आज शाम को नौवीं बार बिहार सीएम पद की शपथ लेंगे. इस बीच विपक्षी गठबंधन ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि नीतीश के यू-टर्न के सूत्रधार पीएम मोदी और बीजेपी है. उन्होंने कहा कि इससे INDI अलायंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.