| |
|
|
| |
नमस्कार,अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन श्रद्धालुओं के मंदिर आने का रिकॉर्ड कायम हो गया. 23 जनवरी को पांच लाख रामभक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या पहुंच रहे वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर हिंसा के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है. राहुल के अलावा केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
 | | अयोध्या में आई राम लहर... पहले दिन 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भारी भीड़ के चलते सभी वाहनों की एंट्री पर रोक अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राम मंदिर खुलने के पहले दिन रिकॉर्ड बन गया. पांच लाख रामभक्तों ने मंदिर खुलने के पहले ही दिन रामलला के दर्शन किए. अयोध्या पहुंच रही भक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने यहां आने वाले सभी वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. | |  | | राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं पर FIR दर्ज, सीएम हिमंत के निर्देश पर एक्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं. इस बात की जानकारी एक एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी है. राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और पिछले कुछ दिनों से असम में हैं. | |  | | कर्पूरी ठाकुर पर पोस्ट कर CM नीतीश ने किया डिलीट, नए पोस्ट में PM मोदी का जताया आभार नीतीश कुमार के इस कदम को लेकर उनकी बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनका ये कदम बीजेपी से नजदीकियों और INDIA गठबंधन से बढ़ती दूरी का संकेत है. | |  | | सादगी की मिसाल, सामाजिक न्याय के मसीहा... पढ़ें- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की कहानी केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है. उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार डिप्टी सीएम और दो बार सीएम रहे हैं. | |  | | शराब पीने के बाद बेहोश हुए ग्लेन मैक्सवेल... अब हो रहे शर्मिंदा, कप्तान ने भी कही ये बात वर्ल्ड कप 2023 के हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा था. मैक्सवेल की हालत काफी खराब हो गई थी. अब इस मामले में एक नई रिपोर्ट सामने आई है. साथ ही मैक्सवेल और पैट कमिंस का भी बयान आया है... | |  | | क्लब के बाहर जमकर फायरिंग, स्टाफ को धमकी... पांच आरोपी गिरफ्तार शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में कहा कि उसने आरोपियों को क्लब में एंट्री करने से मना कर दिया था क्योंकि उनमें से एक आरोपी घायल भी था. तभी, उनमें से एक युवक ने हवा में गोली चलाई और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली. | | | | | | |
| सुनिए |
| |  | | आपका फोन हैक हुआ है या नहीं ऐसे पता लगाएं!!: Tech Tonic, EP 14 | | | | | | | |
| |  | | अयोध्या का राम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में कौन से नंबर पर?: ज्ञान ध्यान, Ep 898 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
 | | | बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न', मोदी सरकार ने किया ऐलान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने ऐलान किया गया है. राष्ट्रपति ने इसका ऐलान किया है. | | | | |
| |
|
| |
 | | | Explained: क्या है अब्राहमी धर्म, जो इजरायल-अरब के बीच ला सकता है शांति? मुस्लिम-बहुल अरब देशों में कुछ समय से एक नए धर्म की बात हो रही है. ये अब्राहमी धर्म है. दिलचस्प बात ये है इस नए मजहब की शुरुआत अपने-आप नहीं, बल्कि एक राजनैतिक डील के तहत हुई. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.