Aajtak News Update

 
शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
नीतीश नहीं बदलेंगे पाला, अब नई पारी खेलने को तैयार? ललन सिंह के अगले कदम पर टिकी नजरें
सूत्रों की मानें तो दिल्ली में गुरुवार को हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी इसी बात पर चर्चा हुई है कि अध्यक्ष पद को किस तरह से ट्रांसफर किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है. लेकिन असली फैसला ललन के इस्तीफे को लेकर होना है. जब वह इस्तीफा दे देंगे, तो नीतीश पार्टी की कमान एक बार फिर संभाल लेंगे.
प्रशांत कुमार बने यूपी के नए डीजीपी, एक जनवरी को संभालेंगे कार्यभार 
उत्तर प्रदेश के SDG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के प्रमोशन का आदेश जारी हो गया है. वह एक जनवरी को DG बनेंगे. राज्यपाल ने उनके नाम पर सहर्ष मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के विशेष निदेशक राहुल रसगोत्रा को ITBP का नया महानिदेशक नियुक्त किया है. वह मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
200 साल पुरानी सुनहरी मस्जिद हटाई जाएगी! NDMC लाई हेरिटेज लिस्ट से हटाने का प्रस्ताव, ओवैसी समेत इन नेताओं ने जताया ऐतराज
NDMC के सूत्रों ने कहा कि हमें ईमेल पर 2,000 से अधिक सुझाव मिले हैं. ये सुझाव मुस्लिम संगठनों और अल्पसंख्यक कल्याण निकायों से प्राप्त हुए हैं. वहीं AIMIM चीफ ओवैसी ने NDMC से प्रस्तावित आदेश वापस लेने की अपील की है. साथ ही अमरोहा से लोकसभा सांसद दानिश अली ने भी सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है.
अबू धाबी के हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, स्वीकार किया न्योता
मंदिर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचा था. BAPS स्वामीनारायण संस्था की ओर से पूज्य ईश्वरचरण स्वामीजी और पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने गुरुवर्य महंत स्वामीजी की ओर से पीएम मोदी को मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था.
रेलवे स्टेशन के बाद अब बदला गया अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम
अयोध्या के इस एयरपोर्ट से 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ानें संचालित होंगी. पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं. 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
ट्रांसजेंडर, सेक्स चेंज और एकतरफा प्यार... सिरफिरे आशिक ने लड़की को जिंदा जलाकर दिया खौफनाक बर्थडे गिफ्ट
वेट्रीमारन अक्सर नंदनी से झगड़ा किया करता था. रिश्तों में आई इस तल्खी के बीच भी जब नंदनी के बर्थ डे से महज़ एक रोज़ पहले वेट्रीमारन ने उसे फोन किया और उससे फिर कभी ना लड़ने का वादा कर बर्थ डे से पहले सरप्राइज़ देने का वादा किया था.
रॉयल मुकुट, धनुष-बाण से सजी दीवार... रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से फूड प्लाजा तक, ऐसा बन रहा है 'अयोध्या धाम' रेलवे स्टेशन
अयोध्या रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट जैसा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है. इसे पारंपरिक मंदिर जैसे मुकुट वाले डिजाइन का बनाया जा रहा है. स्टेशन की इस नई इमारत का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
INS त्रिकंड, INS इंफाल, INS तेग... समंदर में भारतीय नौसेना के 10 सबसे खतरनाक युद्धपोत
दुनिया की टॉप टेन नौसेनाओं में भारतीय नौसेना शामिल है. इंडियन नेवी के दस सबसे खतरनाक डेस्ट्रॉयर्स कौन से हैं? अभी INS Imphal स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर सेना में शामिल हुआ है. लेकिन हमारे देश में ऐसे कौन से जंगी जहाज हैं, जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है... आइए जानते हैं इस 10 बेस्ट इंडियन वॉरशिप को...
सुनिए
 
  कोठों से लेकर सल्तनत तक चलानेवाली तवायफों की कहानी  
 
 
  रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट ना पहुंचें तो क्या होता है बैकअप प्लान?  
 
 
देखिये
 
'महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा दांव शिवसेना खेलेगी', देखें सीट बंटवारे पर संजय राउत का बयान
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में सीटों की जो मारामारी होने वाली है उसकी झांकी दिखाई देने लगी है. उद्धव गुट ने 48 में से 23 सीटों पर दावेदारी ठोंक दी है. देखें सीट बंटवारे पर संजय राउत का बड़ा बयान.
 
 
 
 
'मरते मर जाएंगे लेक‍िन नहीं जाएंगे कभी', राम मंदिर उद्घाटन को लेकर बोले AIMIM प्रवक्ता वार‍िस पठान
AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान आजतक पर डिबेट के दौरान राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर जमकर बरसे. देखें ये वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2023 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form