Aajtak News Update

 
सोमवार, 26 दिसम्बर 2022
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
चीन में कोेरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. यहां मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. शंघाई से लेकर झेजियांग तक को कोरोना से राहत नहीं मिल रही है. अब झेजियांग में कोरोना का पीक आने की संभावना जताई जा गई है. खुद प्रांत की सरकार लोगों को आगाह कर रही है और संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश जारी कर रही है.
मुंबई में शनिवार को एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के दोस्त शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं अब तुनिशा के चाचा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक आया था. उन्होंने अपनी मां से कहा था कि मेरे साथ धोखा हुआ है.
दुनियाभर में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए भारत में भी सख्ती बरती जा रही है. केंद्र सरकार ने भी कोविड मामलों में ग्लोबल बढ़ोतरी को देखते हुए राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है. इस बीच, भारत को लेकर एक्सपर्टस ने राहत भरी खबर दी है. एक्सपर्ट ने भारतीयों की इम्युनिटी को मजबूत बताया है.
दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया. क्रिसमस पर्व भारत के अलग-अलग राज्यों में भी मनाया गया. दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में लोगों ने चर्च में जाकर त्योहार मनाया. कोविड की वजह से बीते दो साल से त्योहार का जश्न नहीं मनाया गया था, लेकिन इस बार लोगों ने पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया. तस्वीरों के जरिए देखिए किस तरह से देश के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस का जश्न मनाया गया.
सुनिए
 
  सांता क्लॉज के कपड़ों और कोका कोला कंपनी के बीच क्या कनेक्शन है?: ज्ञान ध्यान, Ep 616  
 
 
 
  RTI कानून सिस्टम का शिकार हुआ या राजनीति का? : आज का दिन, 23 दिसंबर  
 
 
 
देखिये
 
 
 
 
 
 
भारत ने हाल ही में अग्नि-5 मिसाइल का ट्रायल किया. ये भारत की अब तक की सबसे खतरनाक मिसाइल है. इसकी जद में पाकिस्तान, चीन ही नहीं यूरोप के कई देश भी हैं. उधर कुछ दिन पहले एलएसी पर वायु सेना ने भी अभ्यास किया था. चीन से तनातनी के बीच ये दोनों घटनाक्रम चेतावनी की तरह है. श्वेता सिंह के साथ देखिए ये विशेष रिपोर्ट - करारा जवाब मिलेगा!
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form