| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
नमस्कार,आज दिन शनिवार है. बात करें आज की बड़ी खबरों की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेफ ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे का आज दूसरा दिन है. श्रीनगर में आज हुर्रियत की ओर से बंद का ऐलान किया गया है. सुप्रीम कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियां आज से शुरू हो जाएंगी. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस 'भारत जोड़ो' अभियान की शुरुआत करेगी. गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील की गई है कि आज आतंक विरोधी दिवस मनाएं. वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को ट्रांसफर कर दिया है. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने शुक्रवार को आदेश देते हुए कहा कि इस दीवानी वाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिविल जज वाराणसी से यह मामला स्थानांतरित हो जाएगा और अनुभवी न्यायिक अधिकारी की ओर से सुना जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा, 'इस मामले को सिविल जज सीनियर डिवीजन वाराणसी से जिला जज वाराणसी को ट्रांसफर किया जाए. मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए केस ट्रांसफर पर जिला न्यायाधीश प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेंगे.' बिहार में शुक्रवार को सीबीआई ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से जुड़े 17 जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई भर्ती घोटाले से जुड़े मामले को लेकर की गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर छापेमारी की गई. सीबीआई की टीम 14 घंटे की रेड के बाद जब राबड़ी देवी के आवास से वापस जा रही थी तो आरजेडी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान खुद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घर के बाहर आकर नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करना पड़ा. लेकिन राबड़ी देवी भी अपना आपा खो बैठीं और एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. सपा नेता आजम खान शुक्रवार को सीतापुर की जेल से बाहर आने के बाद पहली बार मीडिया से रामपुर में मुखातिब हुए तो उनका अंदाज वही था जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उन्होंने पुराने अंदाज में कहा, ' मुझे इतना करोना हुआ, मैं तब भी नहीं मरा, मेरे चाहने वालों ने कोशिश बहुत की... मैं तब भी जिंदा हूं'. आजम खान ने आगे कहा, 'मुझे एनकाउंटर की धमकी दी गई है. मैंने हमेशा अपने ईमान को साबित करने की कोशिश की है. मुझे सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला है. आजम खान ने आगे शायराना अंदाज में कहा, 'मेरी तबाहियों में मेरा अपना हाथ है. मेरे अपने लोगों का बड़ा योगदान है.' पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया. अब उन्हें एक साल जेल में बिताना होगा. सिद्धू मेडिकल जांच के लिए पटियाला के माता कौशल्या हॉस्पिटल गए. नवजोत सिंह सिद्धू ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनका ईसीजी हुआ और बाद में उन्हें वापस जेल भेज दिया गया. देश में महंगाई का दौर जारी है. एक बार फिर सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल गई है. CNG फिर 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. 6 दिन के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ा दिए गए हैं. बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपये प्रति किलो हो गया है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी दाम 78.17 रूपये प्रति किलो पहुंच गया है. गुरुग्राम में भी सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. वहां पर इसका रेट 83.94 रुपये किलो हो गया है. दिल्ली में शुक्रवार को दिन में जहां भीषण गर्मी पड़ी, वहीं शाम को मौसम ने करवट ले ली. दिल्ली-एनसीआर में कई जगह तेज आंधी के बाद बारिश हुई. खराब मौसम के कारण दिल्ली में 12 उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं. जानकारी के मुताबिक सात उड़ानें जयपुर, चार को लखनऊ और एक को अहमदाबाद डायवर्ट कर दी गईं. वहीं, गुरुग्राम में तेजी आंधी की वजह से दौलताबाद फीडर फेल हो गया है जिससे वहां बिजली संकट गहरा गया है. फीडर फेल होने से सेक्टर-4 और 9 में पावर हाउस बंद हो गए हैं. यहां से कई कॉलोनियों में बिजली की सप्लाई होती है. | |||||||||||||||||||||||||||||||||
| आपके लिए | |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| सुनिए | |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| देखिये | |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||
| Need help? Contact us for assistance. | |||||||||||||||||||||||||||||||||
| Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today | |||||||||||||||||||||||||||||||||
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.
--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here
















