Aaj Ka Rashifal 3 March: इन्हें होगा धन लाभ तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Aaj Ka Rashifal 3 March: इन्हें होगा धन लाभ तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Mar 2nd 2022, 11:12, by Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal 3 March 2022:

आज दिनांक 3 मार्च 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज के दिन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने परिवार और बच्चों को अनावश्यक तनाव से बचाने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं किंतु साझेदारी के काम में कुछ आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

सेहत को लेकर आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के लिये आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। संतान के सम्बन्ध में आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आज आप आर्थिक मामलों को लेकर सजग रहने वाले है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज विद्यार्थियों का मन पढाई में लगेगा जिसका सकारात्मक परिणाम भी आज दिखायी दे रहा है।  नये विचारों का प्रयोग आज आप बिजनेस में कर सकते हैं। आज आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आप परिवार के हर एक व्यक्ति को खुश करने का प्रयास आप को भारी पड़ सकता है।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है, सरकारी कार्य में विशेष करके।  आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मौसम की वजह से सेहत पर कुछ बुरा असर दिखाई दे सकता है। खानपान और व्यायाम आदि पर ध्यान दें। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-सफेद

सिंह राशि (Leo)

महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में आज तेजी आ सकती है, जिससे व्यापारिक लाभ मिल सकता है। आज आपके चिड़चिड़ेपन के कारण परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सन्तान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। आज प्रेम का जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल 

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको अपने परिजने से विवाद की स्थिति का सामना करनापड़ सकता है। समुद्री पार से काम करने वाले लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी। आज सेहत को ठीक रखने के लिए अधिक तले भुने पदार्थ से परहेज करने की आवश्यकता है। प्रेम और रोमांस के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-आसमानी

तुला राशि (Libra)

आज पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। नींद पूरी ना होने की वजह से बेचैनी रह सकती है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी टिप्पणी आपके ऊपर ही भारी पड़ सकती है। शरीर में कुछ थकान की कमजोरी की स्थिति बन सकती है। सेहत को ठीक रखने के लिए खानपान को ठीक रखें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-दूधिया

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज खांसी जुकाम जैसी परेशानियों से आप परेशान रह सकते है। आपको आज अपने किसी खास कार्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात होगी जिससे आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन दोनो की स्थिति आज सकारात्मक रहेगी।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल

धनु  राशि (Sagittarius)

प्रॉपर्टी खरीद के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। शेयर मार्केट में कुछ फसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। जीवन साथी और परिवार के लोगों से आपको अच्छा खासा सहयोग मिल सकता है। छात्रों को आलस्य से बचने की आवश्यकता है, पढ़ाई से मन दूर जा सकता है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

बैंक लोन से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है तो आज उस मामले उचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार से संबंधित नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रेमी के मन की बात सुनने की आवश्यकता है अन्यथा दूरियां बढ़ सकती है। आज आपका अनुभव आपके काम आने वाला है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

प्यार के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है आज आर्थिक स्थिति पर आपका नियंत्रण रहने वाला है। आज किसी नये शख्स से मि6ता हो सकती है जो आपके शिक्षण कार्य में सहायक हो सकता है। प्रेमी के तरफ से आज आफको नारजगी झेलना पड़ सकती है। किसी पर आज आप विश्वास नहीं कर पायेगे।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-कत्थई

मीन राशि (Pisces)

कुछ नये कारोबार की योजना आज बन सकती है। महिलावर्ग के लोगो के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है खासकर के कामकाजी महिलावर्ग के लिये। आज आप अपने मित्र के साथ कहीं पर्यटन पर जा सकते है। छात्रो को पढाई के बोझ की अधिकता के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rahukal, Aaj Ka Choughadia

गुरुवार 3 मार्च 2022 का पंचांग

03 मार्च 2022 बृहस्पतिवार

सूर्योदय-       06:44 ए एम 

सूर्यास्त-       06:22 पी एम

चन्द्रोदय-     07:18 ए एम

चन्द्रास्त-     07:05 पी एम

शक सम्वत-   1943 प्लव   

विक्रम सम्वत- 2078 आनन्द

माह-फाल्गुन

पक्ष-शुक्ल

तिथि- प्रतिपदा - 09:36 पी एम तक

नक्षत्र-  पूर्व भाद्रपद - 01:56 ए एम, मार्च 04 तक उत्तर भाद्रपद

योग-  साध्य - 03:29 ए एम, मार्च 04 तक 

करण-  किंस्तुघ्न - 10:16 ए एम तक

अभिजित मुहूर्त-      12:10 पी एम से 12:56 पी एम

विजय मुहूर्त-        02:29 पी एम से 03:16 पी एम

अमृत काल-         06:10 पी एम से 07:43 पी एम

राहुकाल-            02:00 पी एम से 03:28 पी एम

दिशा शूल-          दक्षिण

चन्द्र वास-        पश्चिम - 08:03 पी एम तक उत्तर - 08:03 पी एम से पूर्ण रात्रि

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form