Aaj Ka Rashifal 27 February: इन्हें सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद तो इनके होगा धन लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Aaj Ka Rashifal 27 February: इन्हें सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद तो इनके होगा धन लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Feb 26th 2022, 12:24, by Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal 27 February 2022:

आज दिनांक 27 फरवरी 2022 और दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी करने के कारण काम में नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। पैतृक व्यवसाय आपका अच्छा चलने वाला है। आज के दिन मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज काम की अधिकता दिखाई पड़ रही है। संतान का सुख अच्छा है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल 

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। आज आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजन का भी समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का कार्यक्रम भी तय कर सकते हो, घर खरीदने की योजना में आज आप कुछ मजबूत फैसला ले सकते हैं। आनलाईन शिक्षा जारी रह सकती है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

कानूनी मामलों में आज आपको विजय श्री मिलने की उम्मीद है। आपके सामाजिक संबंधों मैं आज वृद्धि होने के संकेत है। समाज के वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। आज आप अपने परिजनों को प्रसन्न करने के लिए उपहार आदि दे सकते हैं। जीवन साथी के साथ सभी तनाव दूर होंगे।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आपके मन में प्रेम व रोमांस की भावना प्रबल रहेगी। अपने विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आपके मन में आकर्षण होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-सफेद

सिंह राशि (Leo)

व्यापारिक कार्य में आज आपको जोखिम लेने की स्थिति दिखाई दे रही है।  बाजार से कुछ नुकसान मिल सकता है। सेहत में मानसिक व्यथा और शारीरिक पीड़ा रह सकती है, इससे राहत के लिए योग और ध्यान आपको अवश्य करना चाहिए। आज के दिन प्रेम संबंधों में भी कामयाबी मिलेगी।

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

नौकरी पेशा लोग आज छुट्टी पर रह सकते है। रसायन से संबंधी व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत में आज आपको अपच और पेट की खराबी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और रोमांस के लिए आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शिक्षा में रुकावट रह सकती है।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-लाल

तुला राशि (Libra)

आज नौकरी में बदलाव संभव है किन्तु भविष्य में यह लाभदायक भी साबित होने वाले हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक लाभ वाला नहीं रहेगा किंतु सामान्य रूप से आर्थिक प्रक्रिया चलती रहेगी। घर परिवार में किसी बात को लेकर के जीवन साथी के साथ कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ क-6

शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप किसी रिश्तेदार के सामने कुछ अपशब्दों का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपके व्यक्तित्व प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन पुराने रुके हुए कार्य किसी के सहयोग से पूर्ण हो सकता है जिससे आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज आपको नए व्यवसाय के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल

धनु  राशि (Sagittarius)

आज छुट्टी के दिन भी आपको ऑफिस में उपस्थित रहना प़र सकता है। आज के दिन आप अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त नहीं करेंगे जिसके कारण से मन में निराशा उत्पन्न न हो सकती है। आपकी कोई बुरी आदत का लाभ आपके विरोधी उठा सकते हैं। इसलिए अपने व्यक्तित्व पर नजर बनाए रखें।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज आपके ऊपर आपके बड़े अधिकारी अति विश्वास प्रदर्शित करेंगे, जिससे आप को कायम रखना चाहिए। आज आपको कार्य क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका पद और पैसा दोनों बढ़ेगा। शाम के समय आपको थोड़ा बहुत धन मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन बगुत अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके घर परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आपके बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर के काफी सजग रहने वाले हैं, जिससे आपकी सेहत में सुधार भी दिखाई देगा। छात्रों के लिए आज आराम का दिन है। प्रेम में नाराजगी बढ़ सकती है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-नीला

मीन राशि (Pisces)

पूरे शरीर में थकान की वजह से दर्द की अनुभूति होगी। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। आप घर के सदस्यों के काम में उनका सहयोग भी करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को स्थानांतरण की परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर के आज आपका दिन काफी परिवर्तनशील रहने वाला है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rahukal, Aaj Ka Choughadia

रविवार 27 फरवरी 2022 का पंचांग

27 फरवरी 2022 रविवार

सूर्योदय-    

06:49 ए एम

सूर्यास्त-

              06:19 पी एम

चन्द्रोदय-

05:12 ए एम

चन्द्रास्त-

02:40 पी एम

शक सम्वत-

1943 प्लव

विक्रम सम्वत

2078 आनन्द

माह-फाल्गुन

पक्ष-कृष्ण

तिथि-

एकादशी - 08:12 ए एम तक

द्वादशी - 05:42 ए एम, फरवरी 28 तक

नक्षत्र-

पूर्वाषाढा - 08:49 ए एम तक उत्तराषाढा

करण-

बालव - 08:12 ए एम तक

योग-

व्यतीपात - 05:39 पी एम तक

अभिजित मुहूर्त-

12:11 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त-

02:29 पी एम से 03:15 पी एम

अमृत काल-

01:06 ए एम, फरवरी 28 से 02:35 ए एम, फरवरी 28

राहुकाल--

04:53 पी एम से 06:19 पी एम

दिशा शूल-

पश्चिम

चन्द्र वास-

पूर्व - 02:22 पी एम तक दक्षिण - 02:22 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

चन्द्र राशि-

धनु - 02:22 पी एम तक  मकर

सूर्य राशि-

कुम्भ

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form