| नमस्कार, लोकसभा के महासमर में आज छठे चरण का मतदान है जिसमें 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय विद्यालय में वोट डालेंगी. पुणे पोर्श कांड मामले में दो पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक एक्स पोस्ट पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. अब फाइनल मुकाबले में हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. |