| नमस्कार, लोकसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच सोमवार का दिन पांचवें चरण के वोट डाले गए. इसके साथ ही कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल 73 फीसदी वोटिंग के साथ सबसे आगे है तो मुंबई में सबसे सुस्त वोटिंग रही. बीजेपी नेता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान जगन्नाथ पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनकी 'जुबान फिसल गई थी.' सोमवार को पुलिस विभव कुमार को सीएम केजरीवाल के आवास पर ले गई है. पुलिस यहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. वहीं, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नए राष्ट्रपति के चयन के लिए 28 जून को चुनाव का समय तय किया गया है और इसकी घोषणा की गई है. |