नमस्कार,लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज (20 मई) को आज 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. खास बात है कि पांचवें चरण के इस चुनाव में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है. देश इस वक्त भीषण गर्मी के चपेट में है. राजधानी दिल्ली भी तप रही है. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का हाईएस्ट है. उत्तर प्रदेश के एटा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. इसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार (19 मई) को एक हादसे का शिकार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर वहां रेस्क्यू टीम को भेजा गया है. |