Aajtak News Update

 
गुरुवार, 8 फरवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
मोदी सरकार में मंत्री, UP की 4 बड़ी लोकसभा सीटें, योगी गवर्नमेंट में भी हिस्सेदारी... बीजेपी-RLD में बन रहा ये फॉर्मूला!
अब अगर जयंत NDA में शामिल होते हैं तो इसके कारणों के पीछे 5 वजहों को गिना जा सकता है. इनमें तीन कारण तो ये हैं कि RLD को इस गठबंधन में स्पष्टता दिख रही होगी. ये स्पष्टता सीट बंटवारे और मंत्रिमंडल में जगह के तौर पर हो सकती है.
पाकिस्तान में मतदान आज, प्रोजेक्ट इमरान के बाद सेना का नवाज पर दांव, जानें- चुनाव में भारत कितना बड़ा मुद्दा
पाकिस्तान के हर चुनाव में भारत बड़ा मुद्दा रहा है. नवाज शरीफ भारत से दोस्ती को अपने ट्रंप कार्ड की तरह पेश करते रहे हैं. वे जनता को याद दिला रहे हैं कि उनकी ही सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी तक पाकिस्तान आए थे. लेकिन सवाल ये है कि नवाज शरीफ चुनावों में भारत का कार्ड क्यों खेल रहे हैं? क्या कश्मीर पर भारत के कड़े रुख के बावजूद वो भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं?
दिल्ली में आज किसान महापंचायत तो NOIDA में कई रूट पर हुए डायवर्जन, जानिए कहां से कैसे निकलें
ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी के मुताबिक गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से सेक्टर-06 चौकी चौक तक और संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग पर यातायात का आगमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
झारखंड में अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त, चंपई सोरेन सरकार का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने घोषणा कि है कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी. बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी. इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया .
Mood Of The Nation: तीसरी बार मोदी सरकार या 'INDIA' के सिर सजेगा ताज? आज जानिए देश का मिजाज
बीजेपी एक बार फिर बहुमत के साथ वापसी का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी खोई हुई साख वापस जुटाने में लगी है. साथ ही कई विपक्षी पार्टियां INDIA गठबंधन बनाकर बीजेपी के विजय रथ को रोकने की रणनीति में जुटी हैं. इस सबके बीच देश की जनता के मिजाज को भांपने के लिए आजतक ने 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है.
लखनऊ के मलिहाबाद में हुए तिहरे हत्याकांड का चौथा और आखिरी आरोपी फुरकान भी गिरफ्तार
मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में दो फरवरी की दोपहर जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान और उसके बेटे फराज ने साथी फुरकान व अशरफी के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार फरहीन, उनके बेटे हंजला व मुनीर ताज की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तिहरे हत्याकांड का चौथा और आखिरी आरोपी फुरकान भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
Propose Day: किसी ने लाइब्रेरी तो किसी ने बालकनी में लेडीलव को किया प्रपोज, दिल जीत लेंगे सेलेब्स के रोमांटिक प्रपोजल्स
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी लेडीलव को प्यार का इजहार कुछ रोमांटिक और स्पेशल अंदाज में किया हुआ है. कुछ की तो लव स्टोरी ही ऐसी रही है, जिनके बारे में जानकर शायद आप हैरान हो जाएं. आइए जानते हैं...
Esha Deol Divorce: ईशा देओल-भरत तख्तानी की रॉयल वेडिंग, हेमा मालिनी ने किया था जमकर डांस
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने अलग होने का ऐलान किया है. दोनों का कहना है कि उन्होंने ये निर्णय आपसी सहमति से लिया. दोनों अपनी दो बेटियों का ख्याल साथ रखते आए हैं और आगे भी रखते रहेंगे. 
सुनिए
 
  Apple Vision Pro क्या ‘बवाल’ चीज़ है!: सबका मालिक Tech | Ep 155  
 
 
  रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट  
 
 
देखिये
 
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को क्यों हुई सजा?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान की बुशरा बीबी से शादी को अवैध करार दिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान और बुशरा बीबी को 'गैर-इस्लामिक निकाह' के मामले में 7-7 साल की सजा भी सुनाई गई है. बुशरा बीबी पर आरोप था कि उन्होंने अपने पहले पति फरीद मानेका को तलाक देने और इमरान खान से शादी करने के बीच जरूरी वेटिंग पीरियड यानी इद्दत को पूरा नहीं किया था. दरअसल इस्लाम में शरीयत के मुताबिक इद्दत के वक्त यानी एक तय समय के लिए महिला दूसरी शादी नहीं कर सकती.
 
 
 
 
PM Modi Speech: अंग्रेजों से कौन इंस्पायर्ड था...? राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोला. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा. मोदी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंग्रेजों से कौन इंस्पायर्ड था....? देखें पीएम ने और क्या कहा.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form