Aajtak News Update

 
रविवार, 7 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
126 दिनों का सफर, 15 लाख KM की दूरी... आखिरकार L-1 पॉइंट पहुंचा Aditya, जानें- ISRO के इस कारनामे से क्या होगा फायदा
ISRO का Aditya सौर यान 126 दिनों में अंतरिक्ष में 15 लाख किलोमीटर का सफर तय कर L1 प्वाइंट के Halo Orbit में इंसर्ट हो गया है. पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने इस सफलता के लिए देशभर के वैज्ञानिकों को बधाई दी. Aditya-L1 के मिशन की लाइफ 5 साल 2 महीने है. जिसमें से 127 दिन खत्म हो चुके हैं. हालांकि ये जरूरी नहीं कि इतने दिन ही काम करे. इससे ज्यादा या कम भी काम कर सकता है.
भोपाल: बालिका गृह से गायब सभी 26 लड़कियां मिलीं, दो अधिकारी सस्पेंड
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद जानकारी दी कि भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं का वेरिफिकेशन हो गया है, सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है.
हिंसा, विपक्ष के बायकॉट के बीच बांग्लादेश में आज वोटिंग, क्या चौथी बार सत्ता संभालेंगी शेख हसीना?
बांग्लादेश में रविवार को आम चुनाव होना है. लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी BNP ने 48 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही जनता से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव का बहिष्कार करें. इतना ही नहीं, देशभर के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं.
अंजू ने मांगा तलाक, अरविंद ने किया इनकार, नसरुल्लाह बोला- अगर वो प्रेग्नेंट होती...
अंजू उर्फ फातिमा पाकिस्तान से भारत आने के बाद बच्चों के साथ छुट्टियां बिता रही है. बच्चे इस समय मां के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे हैं. इस बीच अब ये बात सामने आई है कि अंजू ने अरविंद से तलाक मांगा है. इसके लिए न्यायालय की शरण ली है.
गैंगवार, प्यार और धोखा... हैरान कर देगी दिव्या पाहुजा के पूर्व प्रेमी संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर की ये पूरी कहानी
दिव्या पाहुजा तब महज 18 साल की थी, जब उसकी दोस्ती गैंगस्टर संदीप उर्फ अमित के साथ हो गई थी. संदीप असल में गाड़ौली खुद गांव का रहने वाला था. इसलिए जुर्म की दुनिया में उसकी पहचान संदीप गाड़ौली के तौर पर होती थी. दिव्या और संदीप की दोस्ती अगले मुकाम तक जा पहुंची थी.
सिर्फ युद्धपोत-कमांडोज नहीं... Hijack भारतीयों को बचाने में इन विमानों का भी था बड़ा किरदार
सोमालिया तट पर Hijack जहाज से भारतीय बंधकों को छुड़ाने के लिए सिर्फ युद्धपोत और कमांडों ही नहीं भेजे गए थे. आसमान से भी नजर रखी जा रही थी. इसके लिए Poseidon 8I विमान और MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन से निगरानी की जा रही थी. ताकि किसी भी तरह की विपरीत परिस्थितियों में आसमानी हमला भी किया जा सके.
बॉलीवुड से साउथ तक, जनवरी में 12 फ‍िल्मों का होगा क्लैश, पोंगल-मकर संक्रांति वीकेंड हुआ बुक
फिल्म लवर्स के लिए 2024 की शुरुआत ही धमाकेदार होने जा रही है. पोंगल/संक्रांति वाले वीकेंड पर एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक इस दिन दर्जन भर फिल्में जनता के सामने एंटरटेनमेंट का पिटारा लेकर आ रही हैं. इस लिस्ट में तमाम बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं.
गुड्डू भैया-हाथीराम की वापसी, दिलचस्प कहानियां, 2024 में आएंगे ये मजेदार वेब शोज
2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी एंटरटेनमेंट का सॉलिड डोज देने के लिए रेडी हैं. नए साल में कई पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन, और कई नए शोज रिलीज होने वाले हैं. ओटीटी पर जनता के फेवरेट कलाकार बन चुके मनोज वाजपेयी दो बड़े शोज के साथ आ रहे हैं.
सुनिए
 
  शादी का सर्टिफिकेट आपकी किन मुश्किलों को कर सकता है आसान?: ज्ञान ध्यान, Ep 884  
 
 
  UAPA के मामलों में बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या हिदायत दी है?: आज के अखबार, 5 जनवरी  
 
 
देखिये
 
2024 में मोदी की हैट्रिक रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन कितना तैयार? देखें श्वेतपत्र
2024 के लोकसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसे लेकर देश की सियासत भी गर्माई हुई है. बीजेपी जीत की हैट्रिक के दावे कर रही है तो विपक्षी गठबंधन संयोजक, सीटों के बंटवारे और पीएम फेस को लेकर अभी भी फंसा हुआ है. इसी सियासी घमासान पर देखें श्वेतपत्र
 
 
 
 
Bihar Politics: 'बिहार में भी ईडी टीम पर हो सकता है हमला', देखें बीजेपी नेता सुशील मोदी का बड़ा बयान
बीजेपी नेता सुशिल मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार में ED की टीम पर हो सकता है हमला, लालू यादव और तेजस्वी करा सकते हैं हमला. देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form