Aajtak News Update

 
शनिवार, 6 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
महादेव बेटिंग एप मामले में भूपेश बघेल का नाम, ED का दावा- पुराने बयान पर कायम है आरोपी असीम दास
महादेव बेटिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर दी है, जिसमें दावा किया है कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर कायम है, जिसमें उसने कहा था कि वो भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने गया था.
800 लोगों की भीड़ ने घेरा, दो अफसरों के सिर फोड़े, फोन-पर्स छीने... TMC नेता के घर छापा मारने गई ED टीम के साथ क्या-क्या हुआ
एक आधिकारिक बयान में ED ने कहा कि उसने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ईडी की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वे उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां के आवास की तलाशी लेने गए थे. ईडी ने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे ईडी अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया.
मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में SIT गठित, अब ये अधिकारी करेंगे मामले की जांच
गुरुग्राम के मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी में डीसीपी क्राइम, सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल और थाना प्रभारी सेक्टर-14 शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अलका लांबा को मिली ये जिम्मेदारी, 5 स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी महिला विंग और छात्र विंग के नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं. पार्टी ने अलका लांबा को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है, जबकि वरुण चौधरी को NSUI का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी में क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई हैं. 
MV Lila Norfolk: जानिए भारत के किस युद्धपोत और कमांडो ने छुड़ाया Hijack जहाज और भारतीयों को
सोमालिया तट पर अपहृत जहाज MV Lila Norfolk को भारतीय नौसेना के जंगी जहाज INS Chennai पर गए Marcos Commando ने छुड़ा लिया है. आइए जानते हैं कि ये युद्धपोत कितना ताकतवर है. हमारे मार्कोस कमांडो कैसे होते हैं फौलाद की तरह तैयार?
बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 4 लोगों की मौत
उपद्रवियों ने बेनापोल एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी. ये घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई. फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर फरहादुज्जमान ने इस घटना की पुष्टि की है. आग की वजह से ट्रेन के 4 डिब्बे पूरी तरह जल गए.
Pak सीमा के पास जोधपुर में क्यों तैनात किए जा रहे हैं भारतीय वायुसेना के नए अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर?
भारतीय वायुसेना Pakistan बॉर्डर के पास अपने नए Apache Attack Helicopter तैनात करने जा रहा है. सीमा पर संघर्ष हो या अर्बन वॉरफेयर का मौका आए, ये हेलिकॉप्टर दुश्मन के होश उड़ा देता है. शांति से आकर हमला करके चला जाता है. जानिए इस हेलिकॉप्टर की ताकत और तैनाती की वजह?
India Tour of South Africa: टी20 सीरीज नहीं होगी आसान, इन 5 अफ्रीकी खिलाड़ियों से टीम इंडिया रहे सावधान!
भारतीय टीम की तरह साउथ अफ्रीका ने भी टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जाता है. मेजबान टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो भारतीय टीम के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में...
सुनिए
 
  एक ग़लती और साउथ अफ्रीका में इतिहास बनाने से चूक गई टीम इंडिया!: बल्लाबोल, S2E47  
 
 
  आप Gen Z हैं या Millennial ये ऐसे तय होता है: ज्ञान ध्यान, Ep 883  
 
 
देखिये
 
लखनऊ: सेना के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, हाथों में थामे हथियार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नो योर आर्मी फेस्टिवल' का उद्घाटन कर दिया है. इसके तहत लखनऊ में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है. इस दौरान सीएम योगी हाथों में बंदूक थामे नज़र आए. देखें.
 
 
 
 
10TAK: ईमानदारी का 'खून' निकालते सियासी पत्थर! कौन सा घोटाला दबाने को ईडी पर हमला?
आज सबसे पहले आपको दस्तक देनी है उस राजनीति के खिलाफ, जो जनता का राशन लूटकर 700 करोड़ के भ्रष्टाचार के केस के आरोपी को संरक्षित करती है और जिसके दम पर वो आरोपी जांच करने आई ईडी की टीम पर हमला करा देता है.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form