Aajtak News Update

 
गुरुवार, 4 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
दिव्या पाहुजा मर्डर केस: मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने किए कई खुलासे, बताई हत्या की असली वजह
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 साल की चर्चित मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने कई खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उसका कहना है कि मॉडल उसे ब्लैकमेल किया करती थी, इसलिए उसने गोली मार दी.
'अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ईडी', AAP नेताओं का दावा
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. ईडी की कार्रवाई को लेकर AAP के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं.
'राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे', NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान, BJP भड़की
एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राम हमारे हैं और वह बहुजन हैं. राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे. वे शिकार करके खाते थे. अब उनके इस बयान को लेकर बीजेपी और अजित गुट के नेताओं में नाराजगी है. अजिट गुट की एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
मीरा मांझी के परिवार को PM मोदी ने पत्र के साथ भेजे तोहफे, अयोध्या में इन्हीं के घर पी थी चाय
पीएम नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर नए साल की शुभकामनाएं दी और चाय के लिए धन्यवाद कहा. साथ ही पीएम ने कहा कि आपका उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं.
INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सस्पेंस, यूपी में 40 और बिहार में 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस
विपक्षी गठबंधन INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. इसी बीच बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बिहार के लिए 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है. जबकि कांग्रेस ने यूपी में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर दिया है. जानकारी के मुताबिक यूपी कांग्रेस उन 40 सीटों की सूची तैयार कर रही है, जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, यह सूची बड़ी पार्टी मीटिंग में सौंपी जाएगी.
कासगंज में दो पक्षों के बीच हुआ पशु विवाद, सूचना पर पहुंचे एसएचओ को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के कासगंज में पशु को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पर सिकंदपुरवैश्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान इंस्पेक्टर हरिभान सिंह को गोली लग गई. घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है. मामले की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंच गए.
मॉडल का गैंगस्टर से रिश्ता, जेल में बीते 7 साल... पढ़ें- गुरुग्राम के दिव्या पाहुजा मर्डर केस की पूरी कहानी
गुरुग्राम के चर्चित दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनका नाम अभिजीत सिंह, ओम प्रकाश और हेमराज बताया जा रहा है. अभिजीत सिंह ने बताया है कि वो होटल सिटी प्वाइंट का मालिक है, जिसे उसने लीज पर दे रखा है. इसी होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या की गई थी. अभिजीत सिंह ने गुरुग्राम पुलिस को बताया है कि उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें दिव्या पाहुजा के पास थी.
अब तक 62 मौतें, टूटे आशियानें, फटी हुई सड़कें... 33 हजार लोगों के घरों में अंधेरा
2011, 2016 और 2024... जापान में फिर आया जलजला. धरती 7.6 तीव्रता से कांपी. अब तक 62 लोग मारे जा चुके हैं. 33 हजार से ज्यादा लोगों के घरों में बिजली नहीं है. सड़कों को देखिए तो लगता है इन्हें किसी ने चीर दिया है. घरों के गिरने से आग लगी, जिसने पूरी की पूरी कॉलोनियों को खाक कर दिया है.
सुनिए
 
  Samsung Galaxy S24 कैसे होगा दुनिया का पहला AI फोन?: सबका मालिक Tech | Ep 150  
 
 
  दो दुश्मन देशों के बीच जंग का वो नियम जो न हो तो तबाही मच जाए?  
 
 
देखिये
 
'फ‍िक्र मत करो, कोई बड़ा उद्देश्य होगा', CM कुर्सी जाने पर बोले शिवराज स‍िंंह
नए आवास में पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास का नाम 'मामा का घर' रखा है. इस दौरान जब शिवराज सिंह से सवाल मुख्यमंत्री ना बन पाने को लेकर हुआ तो उन्होंने कहा कि कई बार राजतिलक होते होते वनवास भी हो जाता है. देखें शिवराज ने और क्या कुछ कहा.
 
 
 
 
'ये जनलोकपाल लाने की बात करते थे', सीएम केजरीवाल पर BJP सांसद रमेश ब‍िधूड़ी का जुबानी हमला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सम्मन को नकार दिया है. आजतक ने पूरे मामले पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी से बातचीत की. उनका कहना है कि केजरीवाल इसलिए ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे क्योंकि उनको पता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है. देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form