Aajtak News Update

 
बुधवार, 3 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
हिट एंड रन कानून: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह! ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील
मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के अंतर्गत हिट-एंड-रन केस (Hit And Run) के मामलों के लिए नए कानून का विरोध हो रहा है. देशभर में बड़े वाहनों के ड्राइवर हड़ताल पर हैं और चक्काजाम कर कानूनों का लागू नहीं करने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ट्रासंपोर्ट संगठन की बैठक हुई. यहां आश्वासन मिलने पर संगठन हड़ताल वापस लेने को सहमत हो गया है.
शराब नीति मामला: तीसरे नोटिस के बाद क्या आज ED के सामने पेश होंगे CM अरविंद केजरीवाल?
आम आदमी पार्टी के मुताबिक मुख्यमंत्री की लीगल टीम मंथन फिलहाल कर रही है. चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि अरविंद केजरीवाल ED के सामने पेश होंगे या फिर नहीं. मंगलवार शाम तक भी इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया. हालांकि बुधवार की सुबह आम आदमी पार्टी या मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है.
अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
24 जनवरी 2023 को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने गौतम अडानी की सभी कंपनियों को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. वहीं अडानी ग्रुप ने इस रिपेार्ट को पूरी तरह से झूठ बताया था.
हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल-अरूरी की बेरूत में इजरायली ड्रोन अटैक में मौत, लेबनान बोला- युद्ध में खींचने का प्रयास
हमास के डिप्टी लीडर और अल-कासिम ब्रिगेड के कमांडर सालेह अल-अरूरी की बेरूत में एक ड्रोन अटैक में मौत हो गई है. हमास की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है. वहीं लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि इजरायल ने सालेह की हत्या की है. उन्होंने कहा कि इस घटना के जरिए लेबनान को युद्ध में खींचने का प्रयास है.
India vs South Africa 2nd Test: भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला आज... साउथ अफ्रीका के खिलाफ झोंकनी होगी पूरी ताकत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट केपटाउन में बुधवार से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में रोहित ब्रिगेड को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. अब सीरीज बचाने के लिए रोहित ब्रिगेड को दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा.
दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स 
साउथ दिल्ली में पानी के पाइप को आपस में जोड़ने का काम डीएमआरसी कर रहा है. लिहाजा, दिल्ली की कुछ कॉलोनियों और इलाकों में 3 जनवरी की शाम से लेकर 4 जनवरी की सुबह तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. जिन इलाकों में पानी आएगा, वहां उसका प्रेशर बहुत कम हो सकता है. लिहाजा, पहले से पानी स्टोर कर लें.
41 लाख कारों की बिक्री... SUV ने दी जबरदस्त ग्रोथ! देखें साल 2023 में किसने बेची कितनी गाड़ियां
Car Sales in 2023: साल 2023 में पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट ने 8.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है और इस साल कुल 41.08 लाख वाहनों की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल 37,92,000 यूनिट्स थी.
LPG की कीमतों में कटौती से सिम कार्ड खरीदने तक... जानें आज से देश में क्या-क्या बदला?
Rule Change From 1st January 2024 : नए साल के पहले दिन जहां एक ओर एलपीजी की कीमतों में राहत दी गई है, तो वहीं सिम खरीदने के लिए नए नियम लागू किए हैं और अब नया सिम लेने के लिए e-KYC करानी होगी.
सुनिए
 
  नए हिट एंड रन कानून से ट्रक ड्राइवर्स क्यों ख़फ़ा हैं?: दिन भर, 2 जनवरी  
 
 
  पेट की चर्बी कम करनी है तो क्या क्या ना खाएं: हेलो डॉक्टर, Ep 192  
 
 
देखिये
 
जापान: रनवे पर जापान एयरलाइंस के प्लेन में लगी भीषण आग, कूदकर जान बचाते दिखे यात्री
टोक्यो के हेनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस का विमान आग की लपटों में घिर गया. सामने आए एक वीडियो में यात्री प्लेन से कूदकर अपनी जान बचाते दिख रहे हैं. दावा है कि इस विमान की टक्कर एक दूसरे कोस्ट गार्ड एयरक्राफ्ट से हुई, जिसके बाद विमान में आग लगी. देखें वीडियो.
 
 
 
 
Hit-and-run law update: हिट एंड रन कानून अभी नहीं होगा लागू, ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और सरकार के बीच हुई सुलह
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AITMC) ने मंगलवार को बताया कि गृह मंत्रालय अगली बैठक तक नए हिट एंड रन कानूनों को स्थगित रखने पर सहमत हो गया है. सरकार ने कहा है कि ये कानून लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से बात की जाएगी. वहीं ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ट्रक और बस ऑपरेटरों को हड़ताल से लौट जाने को कहा है. देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form