Aajtak News Update

 
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
IIT BHU गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, अहम गवाह ने बताई वारदात की उस काली रात की दिल दहला देने वाली सच्चाई
आईआईटी बीएचयू में गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा हुआ है. वारदात वाली रात पीड़िता की मदद करने वाले इस केस के एक अहम गवाह ने उस काली रात की सच्चाई बयां की है. उस रात पीड़िता के साथ हैवानियत का जो खेल हुआ, उसे सुनकर किसी का भी खून खौल उठेगा. आइए गवाह की जुबानी पीड़िता की खौफनाक कहानी जानते हैं.
अयोध्या में राम मंदिर के लिए मूर्ति का चयन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की एक मूर्ति का चयन किया गया है. ये मूर्ति देश के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी दी है.
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने की 4 लोगों की हत्या, इंफाल घाटी में लगा कर्फ्यू
सीएम बीरेन सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर लिलोंग के लोगों से शांति बरतने और हिंसा नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. सीएम ने उपद्रवियों को सरेंडर करने या अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी.
'नौजवानो, हमारी मस्जिद हमने खो दी, अब वहां...', राम मंदिर उद्घाटन से पहले ओवैसी का बयान
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले बयानबाजी की है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ओवैसी अपने कौम के नौजवानो को अपनी मिल्ली हमीयत और ताकत को बरकरार रखने और अपनी मस्जिदों को आबाद रखने की अपील कर रहे हैं.
अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर कैसे एकमत हुए थे सभी जज? CJI चंद्रचूड़ ने अब बताई वजह
श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया था. तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली उस संविधान पीठ में जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर के अलावा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ भी शामिल थे.
जापान में भूकंप के 21 झटकों से मची तबाही, अंधेरे में डूबे 34 हजार घर, अब सुनामी का खतरा
जापान के परमाणु प्राधिकरण ने कहा है कि तटीय इलाकों में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है. इनमें फुकुई प्रांत में कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के ओही और ताकाहामा न्यूक्लियर पावर प्लांट के पांच एक्टिव रिएक्टर भी शामिल हैं.
LPG की कीमतों में कटौती से सिम कार्ड खरीदने तक... जानें आज से देश में क्या-क्या बदला?
Rule Change From 1st January 2024 : नए साल के पहले दिन जहां एक ओर एलपीजी की कीमतों में राहत दी गई है, तो वहीं सिम खरीदने के लिए नए नियम लागू किए हैं और अब नया सिम लेने के लिए e-KYC करानी होगी.
बॉलीवुड से साउथ तक, जनवरी में 12 फ‍िल्मों का होगा क्लैश, पोंगल-मकर संक्रांति वीकेंड हुआ बुक
फिल्म लवर्स के लिए 2024 की शुरुआत ही धमाकेदार होने जा रही है. पोंगल/संक्रांति वाले वीकेंड पर एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक इस दिन दर्जन भर फिल्में जनता के सामने एंटरटेनमेंट का पिटारा लेकर आ रही हैं. इस लिस्ट में तमाम बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं.
सुनिए
 
  सुनामी और भूकंप के झटकों से जापान क्यों हलकान रहता है?  
 
 
  प्रेमचंद की किताब अंग्रेजों ने क्यों जला दी थी?  
 
 
देखिये
 
ढह गए मकान, दरक गई जमीन... देखें जापान में भूकंप से तबाही का मंजर
नए साल के पहले ही दिन भूकंप के झटकों से जापान दहल उठा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई, कई जगहों पर सड़कों में दरारें पड़ गईं. मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हजारों घरों की बिजली ठप हो गई है. इतना ही नहीं, 4.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के 21 झटके महसूस किए गए. देखें ये वीडियो.
 
 
 
 
कैसी होगी राम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति, देखें तस्वीरें
अयोध्या राम मंदिर के लिए रामलला की 3 मूर्तियों में से एक का चयन हो गया है. मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति को चयनित किया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खुद इसकी जानकारी दी. ये मूर्ति 51 इंच लंबी है और इसे मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा. देखें ये वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form