Aajtak News Update

 
सोमवार, 1 जनवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
वेलकम 2024, देशभर में लोगों ने जश्न के साथ किया नए साल का स्वागत, देखें अलग-अलग शहरों की तस्वीरें
New Year Celebration 2024: भारत समेत दूसरे देशों में आज रात 12 बजे से नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. देश में कई हिस्सों में लोग सेलिब्रेशन के मूड में आ हैं. जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है. लोग नए साल का स्वागत बहुत जिंदादिली से कर रहे हैं.
IIT-BHU गैंगरेप केस के तीनों आरोपियों को BJP ने किया निष्कासित, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
आईआईटी बीएचयू में करीब दो महीने पहले हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था. जहां से तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों को बीजेपी ने भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
ISRO आज करेगा ऐतिहासिक लॉन्च, दुनिया का दूसरा ऐसा सैटेलाइट जो खोलेगा ब्रह्मांड के राज
साल 2024 के पहले दिन ही ISRO दुनिया का दूसरा और देश का पहला ऐसा सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है, जो पल्सर, ब्लैक होल्स, आकाशगंगा, रेडिएशन आदि की स्टडी करेगा. इसका नाम है XPoSAT. इसे PSLV रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले नासा ने इस तरह के सैटेलाइट की लॉन्चिंग की थी.
श्रीराम मंदिर और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा...
श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धमकी भरा ये ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया है. इसमें उनको भी जान से मारने की धमकी दी गई है. आरोपी ने खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है.
राहुल गांधी ने मां के साथ बनाया मुरब्बा, बोले- BJP वाले लेना चाहें तो... सोनिया ने दिया ये जवाब
राहुल कहते हैं कि अगर बीजेपी वालों को भी JAM लेना हो तो वो ले सकते हैं. इसके बाद सोनिया मजाक में कहती हैं कि वे इसे हम पर ही फेंक देंगे. फिर राहुल ने हंसते हुए कहा कि ये तो अच्छा है, हम इसे फिर से उठा सकते हैं.
प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीराम की मूर्ति का हो गया चयन! ऐसे दिखेंगे रामलला
अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इससे पहले श्री राम जन्म-भूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दौरान प्राण प्रतिष्ठित की जाने वाली मूर्ति पर चर्चा की गई है. मूर्ति के चयन के पहले सभी बिंदुओं और पहलुओं पर विचार विमर्श भी किया गया है.
PM आवास में गायों के साथ दिखे मोदी... साल 2023 की नरेंद्र मोदी की 23 Exclusive तस्वीरें
साल 2023 का आज आखिरी दिन है. ये साल भारत के लिए प्रेरणादायक रहा है, क्योंकि देश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. धरती से लेकर आकाश तक भारत ने इस साल कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराने के बाद हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. सफलताओं से भरे इस साल में देश को नई संसद मिली. वहीं, भारत ने इस वर्ष G20 का प्रतिनिधित्व भी किया. आइए एक नजर डालते हैं 2023 की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास 23 तस्वीरों पर. जो बेहद स्पेशल रहीं.
New Year 2024: चमक जाएगी किस्मत! दुनिया भर में Good Luck के लिए ये 10 ट्रिक्स अपना रहे लोग
New Year 2024 Traditions for Good Luck: गुड लक के लिए दुनिया भर में की जाने वाली इन 10 परंपराओं को जान लेते हैं. किसी देश में लोग फल को घर के सामने मसलते हैं, तो कहीं ज्यादा से ज्यादा प्लेट तोड़ने की परंपरा है.
सुनिए
 
  कोई कैसा है देख कर कैसे पता चलता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 879  
 
 
  यहूदियों से नफ़रत करने वाला हिटलर उन्हीं का वंशज था?: इति इतिहास, Ep 80  
 
 
देखिये
 
'बीजेपी की एजेंट है बंगाल कांग्रेस', टीएमसी सांसद का बड़ा आरोप, देखें पूरा बयान
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इंड‍िया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच अब तक सीट शेयरिंग नहीं हुई है. जिसको लेकर TMC नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की कांग्रेस इकाई को बीजेपी का दलाल बताया है. देखें वीडियो.
 
 
 
 
अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में लगे तांबे के पाइप का क्या है महत्व, जानें
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी को होना है. सारी दुनिया को उस पल का इंतजार है जब श्री राम के भक्त राम लला के दर्शन कर पाएंगे. राम मंदिर के गर्भगृह में तांबे का पाइप लगाया गया है, जिसका विशेष महत्व है. देखें वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form