| |
|
|
| |
नमस्कार,दुबई में बैठे महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को रेड कॉर्नर नोटिस के चलते UAE की अथॉरिटी ने नजरबंद कर लिया गया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस अपने बॉस जो बाइडेन से बेहतर राष्ट्रपति साबित होंगी. यूपी सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट के निर्देश दिए हैं. रेसलर विनेश फोगाट अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हैं. इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
 | | महादेव ऐप घोटाला: दुबई में सौरभ चंद्राकर नजरबंद, हजारों करोड़ के घोटालेबाज को जल्द लाया जा सकता है भारत दुबई में बैठे महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी में एक कदम आगे बढ़ता दिख रहा है. UAE की अथॉरिटी ने रेड कॉर्नर नोटिस के चलते उसे नजरबंद कर दिया है. उसे कहीं भी जाने नहीं दिया जा रहा है. अब उम्मीद है कि जल्द ही सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करके भारत लाया जा सकता है. | |  | | बाइडेन से बेहतर अमेरिकी प्रेसिडेंट साबित होंगी ये भारतवंशी, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस अपने बॉस जो बाइडेन से बेहतर राष्ट्रपति साबित होंगी. उन्होंने कहा कि बाइडेन से खराब राष्ट्रपति अमेरिकी इतिहास में नहीं रहा. उनकी उम्र को लेकर वह कई बार आलोचकों के निशाने रहे हैं, जिस वजह से हैरिस पर एक तरह से काम का दबाव बढ़ा है. | |  | | लाखों नौजवानों के हक में दस्तक का असर, पढ़ें- क्यों जरूरी थी UP पुलिस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट UP सरकार ने लाखों नौजवानों का दर्द सुन लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी और गृह विभाग को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट के निर्देश दिए हैं. इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल तक की छूट दी जाएगी. | |  | | अब तक बेस्ट वित्त मंत्री कौन? रघुराम राजन ने लिए इन दो के नाम, काम भी बताया! भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जव वे आरबीआई के गवर्नर थे तो उन्हें 4 लाख रुपये का वेतन मिलता था, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ा लाभ आवास था. | |  | | दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुआ धमाका, मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की टीम नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में इजरायल एंबेसी के पीछे खाली पड़े प्लॉट में धमाका हुआ. इसके बाद से ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर मौजूद है. | |  | | 'पुरस्कारों से घिन आने लगी है...', अब विनेश फोगाट ने किया खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान रेसलर विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हैं. इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद. | | | | | | |
| सुनिए |
| |  | | राजद्रोह से देशद्रोह तक के सफर में क्या और कितना बदला?: ज्ञान ध्यान, Ep 875 | | | | | | | |
| |  | | दुनिया का सबसे अमीर शख़्स जिसके आगे आज के धन्ना सेठ पानी मांगते: इति इतिहास, Ep 78 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
 | | | नसरुल्लाह संग कैसे परवान चढ़ा प्यार? आजतक पर अंजू ने बताई पूरी बात भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर पहले काफी कुछ कहानियां सामने आई. लेकिन अब भारत लौटने के बाद अंजू और उनके बच्चों के बीच शायद सबकुछ ठीक हो गया है. दावा किया जा रहा है कि बच्चे अब अपनी मां अंजू के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
 | | | वारदात: सुकेश की आशिकी ने हद पार कर दी! अब कोर्ट पहुंची परेशान जैकलीन 500 करोड़ की ठगी के इल्जा़म में तिहाड़ में बंद सुकेश चंद्रशेखर के नए स्कैंडल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है. सुकेश ने जेल से ही बैठे-बैठे मैसेजेस के ज़रिए अपनी गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्सट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को इतना परेशान कर दिया है कि उन्हें इसकी शिकायत कोर्ट से करनी पड़ी है. देखें वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.