| नमस्कार, हिमाचल प्रदेश में नए सीएम का चुनाव हो गया है. कांग्रेस ने 5 बार के विधायक और इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई है. आज सीएम और डिप्टी सीएम दोपहर 1:30 बजे रिज मैदान में शपथ लेंगे. वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 2022 के आखिरी क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने डबल सेंचुरी जड़कर रिकॉर्ड बना दिया. ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. |