Aaj Ka Rashifal 26 February: इनका चमकेगा भाग्य तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Aaj Ka Rashifal 26 February: इनका चमकेगा भाग्य तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Feb 25th 2022, 11:26, by Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal 26 February 2022:

आज दिनांक 26 फरवरी 2022 और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

एसिड और गैस संबंधी समस्याएं आज आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। खानपान का ख्याल रखें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका दिन मध्यम रहने वाला है, पढ़ाई से दूरी बढ़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ आज मौज मस्ती का समय बीता सकते हैं। प्रेम जीवन के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

जमीन से जुड़े काम करने वाले कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी में दिन अनकूल रहने वाला है। शिक्षण कार्य से जीविका चलाने वाले लोगों की व्यस्तता अधिक रह सकती है। प्रेम के संबंधों में आज आपके मधुरता बढ़ेगी, जीवन साथी आपके प्रति समर्पण और प्रेम का भाव प्रदर्शित कर सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

विदेश से कारोबार करने वाले लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने परिजनों के साथ आज आपके संबंध कुछ कड़वे हो सकते हैं, जिसको सही करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए। पिता के सहयोग से आज आपकी आर्थिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य में शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-कत्थई

कर्क राशि (Cancer)

आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक स्थिति का निर्माण कर रहा है। आपको आपके काम में सफलता मिलने वाली है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। संतान के संबंध में भी प्रगति के संकेत दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में आज आपका अनुशासित रहना आप के प्रगति के रास्ते खोलेगा।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-सफेद

सिंह राशि (Leo)

आज आपके व्यवसाय में प्रगति होगी। मेडिकल सेवा करने वाले लोगों को आज दिन भर व्यस्तता अधिक रहेगी। अपने से बड़े अधिकारियों के दबाव में काम करने की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। हड्डी से संबंधित बीमारी भी आज आपको कुछ तकलीफ दे सकती है। शाम के समय किसी फंक्शन या पार्टी में जाने का समय बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

ऑनलाइन काम से लाभ मिल सकता है।  आज विवाह के लिए नया प्रस्ताव मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आज आप का तालमेल कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। परिवार के लोगों के व्यवहार से आज आपका मन उदास रह सकता है। इसलिए आप कुछ समय ध्यान और योग के लिए दें तो दिन अच्छा बीतेगा।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-हरा

तुला राशि (Libra)

बाजार की उठापटक में कुछ धन लाभ आपको भी मिल सकता है। सेहत में आज आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हो सकते है। आप सरकार से किसी अनुबंध या वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। महिला वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-क्रीम

वृश्चिक राशि (Scorpio)

खराब मौसम की वजह से आज आपके स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ सकता है। योग प्राणायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी ठीक-ठाक रहेंगे। नौकरी में आज काम की अधिकता होने की वजह से थकान और आलस्य की समस्या रह सकती है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल 

धनु  राशि (Sagittarius)

आज आप अपनी भूल का सुधार करते हुए नए आर्थिक योजनाओं पर नए सिरे से कार्य करना शुरू करेंगे जिसका प्रतिफल आप को सकारात्मक मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा अवसर मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते में कुछ दूरियां बढ़ सकती है। सेहत में अपच की समस्या से आप परेशान रहेंगे पूरे दिन।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

खेती का कार्य करने वाले लोगों को आज कुछ आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। शेयर बाजार की उठापटक से आज आप को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उधार में दिया गया धन आज आपका फंस सकता है। सेहत में नस संबंधित बीमारियां आज आपको परेशान कर सकती है, पैरों में खिंचाव रह सकता है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

काम के साथ पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए आज की स्थिति अनुकूल दिखाई पड़ रही है। आगामी परीक्षाओं की तैयारी में आपको आज अध्यापकों का सहयोग भी मिलेगा। किसी रिश्तेदार की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। नौकरी के संबंध में आज आपको भाग्य का सहारा मिल सकता है। दिन अच्छा बीतेगा विशेषकर के उत्तरार्ध का हिस्सा।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-ग्रे

मीन राशि (Pisces)

आज कारोबार का काम करने वालों के लिए कोई नया समझौता या अनुबंध प्राप्त करने का दिन है। नौकरी के मामले में आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। वाहन से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज सतर्क रहने की आवश्यकता है शनि की दृष्टि से नुकसान दिखाई पड़ रहा है। 

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rahukal, Aaj Ka Choughadia

शनिवार 26 फरवरी 2022 का पंचांग

26 फरवरी 2022 शनिवार

सूर्योदय-

06:50 ए एम

सूर्यास्त-

06:19 पी एम

चन्द्रोदय-

04:17 ए एम

चन्द्रास्त-

01:35 पी एम

शक सम्वत-

1943 प्लव

विक्रम सम्वत

2078 आनन्द

माह-फाल्गुन

पक्ष-कृष्ण

तिथि-

दशमी - 10:39 ए एम तक

नक्षत्र-

मूल - 10:32 ए एम तक

योग-

सिद्धि - 08:52 पी एम तक

करण-

विष्टि - 10:39 ए एम तक

अभिजित मुहूर्त-

12:11 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त

02:29 पी एम से 03:15 पी एम

अमृत काल-

04:21 ए एम, फरवरी 27 से 05:50 ए एम, फरवरी 27

राहुकाल-

09:42 ए एम से 11:08 ए एम

दिशा शूल-

पूर्व

चन्द्र वास-

पूर्व

चन्द्र राशि-

धनु

सूर्य राशि-

कुम्भ

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form