Aaj Ka Rashifal 24 February 2022:
आज दिनांक 24 फरवरी 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज के दिन वैचारिक शक्ति से आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। आपके किसी महत्वपूर्ण संबंध में कुछ तनाव दिखाई दे सकता है। किसी अपने के साथ वाद-विवाद की भी स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। आज आपके विरोधी भी निष्क्रिय रहेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ होने वाला है आज के दिन।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा किन्तु धन खर्च करने से पहले थोड़ा विचार करें क्योंकि कुछ फिजूलखर्ची के योग आज बने हुए हैं। आज आप के व्यापार में कुछ अधिक ही मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका दिन शुभ है, पारिवारिक जनों का सहयोग और प्रेम आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-क्रीम
मिथुन राशि (Gemini)
विद्या अध्ययन में आपका आज मन लगेगा और सफलता भी प्राप्त होगी। व्यापार के कार्य में लाभ होगा धर्म और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। अपने जीवन शैली में बदलाव करें तो स्वास्थ और भी अच्छा हो सकता है। माता-पिता आपके प्रति सकारात्मक रवैया बनाकर रखेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
आपके कार्य व्यवसाय में आज आर्थिक सुधार होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आप के लिए जीवन साथी आज सकारात्मक रवैया रखेगा किंतु भाई बंधुओं से आपको मानसिक संताप मिल सकता है। संतान के पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। वृद्धों की सेवा से आपको लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
सिंह राशि (Leo)
अनावश्यक खर्च की स्थिति आज के दिन बनती हुई दिखाई दे रही है। आज आपको शारीरिक थकान और दर्द की स्थिति रहेगी। किसी दूर की यात्रा की योजना आज के दिन बन सकती है। आज आप किसी न्यायालय या कानूनी काम में फंस सकते हैं। वाहन भी खरीदने का सौभाग्य मिल सकता है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- मैरुन
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन कोई पुरानी समस्या आपके सामने सिर उठा सकती है लेकिन उसका समाधान भी आज ही मिल जाएगा। आप अपने परिश्रम से आज अपने कार्य और व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। आपके घर का वातावरण सामान्य रूप से कुछ अलग रहेगा जैसे कि कुछ नकारात्मक विचारों का प्रभाव।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-नारंगी
तुला राशि (Libra)
आज दिन के आरंभ में आपके मन में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा। आज आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी जिससे आपके वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी बड़े बुजुर्ग का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपको आज जरूर प्राप्त होगा। आलोचनाओं से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन परिश्रम वाला रहेगा। व्यापारियों को आज लाभ मिलने वाला है। शेयर बाजार में पैसे सोच समझकर लगाएं। किसी नए नौकरी की तलाश में आज आप अपने स्थान से दूर जा सकते हैं, लगभग नौकरी मिल भी सकती है। दांपत्य प्रेम के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन आप का काम कई अड़चनों के बाद पूर्ण हो जाएगा। घर की कलह को दूर करने के लिए आज आपको मौन रहना अनिवार्य है, महिला वर्ग के लोगों को आज अपने मन को बांध के रखने की आवश्यकता है। दान पुण्य करने में भी आज आपकी रुचि रहेगी, दिन के अंत में आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
आज दिन के आरंभ में आपकी मानसिक स्थिति ठीक रहेगी किंतु दिन के उत्तरार्ध में कुछ मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। आज सार्वजनिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे किंतु व्यक्तिगत कार्यों को पूर्ण करने में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका जीवन साथी शारीरिक रूप से कष्ट में रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-केसरिया
कुंभ राशि (Aquarius)
आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। परिवार में सुख और संपन्नता की वृद्धि होगी। संतान के पक्ष से नए-नए शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद भी आज आपको जरूर मिलेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
मीन राशि (Pisces)
दान पुण्य के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आप उपकार करने के कार्य में आज दिन भर संलग्न रहेंगे। सरकारी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है, विशेष करके जो सरकारी ठेकेदारी करते हैं उनके लिए जिनको आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी प्रेमी से कुछ दूरी बढ़ सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला
Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rahukal, Aaj Ka Choughadia
गुरुवार 24 फरवरी 2022 का पंचांग
24 फरवरी 2022 बृहस्पतिवार
सूर्योदय-
06:51 ए एम
सूर्यास्त-
06:17 पी एम
चन्द्रोदय - 02:09 ए एम, फरवरी
चन्द्रास्त - 11:42 ए एम
शक सम्वत
-
1943 प्लव
विक्रम सम्वत
-
2078 आनन्द
माह- फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
तिथि-
अष्टमी - 03:03 पी एम तक
नक्षत्र
अनुराधा - 01:31 पी एम तक ज्येष्ठा
योग-
हर्षण - 02:59 ए एम, फरवरी 25 तक
करण
कौलव - 03:03 पी एम तक
अभिजित मुहूर्त
12:12 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त
02:29 पी एम से 03:15 पी एम
अमृत काल-
03:50 ए एम, फरवरी 25 से 05:20 ए एम, फरवरी 25
सर्वार्थ सिद्धि योग-
06:51 ए एम से 01:31 पी एम
राहुकाल-
02:00 पी एम से 03:26 पी एम
दिशा शूल-
दक्षिण
चन्द्र वास-
उत्तर
चन्द्र राशि-
वृश्चिक
सूर्य राशि-
कुम्भ
]]>