Aaj Ka Rashifal 23 February: इन्हें कामों में मिलेगी सफलता तो इनको होगा फायदा, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Aaj Ka Rashifal 23 February: इन्हें कामों में मिलेगी सफलता तो इनको होगा फायदा, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Feb 22nd 2022, 10:54, by Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal 23 February 2022:

आज दिनांक 23 फरवरी 2022 और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

अष्टम भाव का चंद्रमा आज सेहत को नुकसान पहुंचाएगा। शीतजन्य बीमारियों से बचने की आवश्यकता है। सेकेण्ड हाउस में राहु का होना परिवार के लोगों से दूरी उत्पन्न कर सकता है, किंतु व्यापारिक जनों के लिए आज के दिन लाभ के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं, तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी आर्थिक स्थिति आपके नियंत्रण में रहने वाली है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आपकी राशि सातवे भाव में चंद्रमा आपके वैवाहिक जीवन को समुचित स्थिरिता प्रदान करने से अवरोध उत्पन्न करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में शोध छात्रों के लिए काफी अच्छा दिन रहने वाला है। आज कहीं दूर की व्यापारिक यात्रा का भी योग बन रहा है। नौकरी पेशा लोगों के लिए अधिकारी वर्ग सहायक सिद्ध होंगे।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-क्रीम

मिथुन राशि (Gemini)

आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के लिए निवेश भी कर सकते हैं। आज के दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा गुणवत्ता वाला समय व्यतीत करेंगे। परिवार मे मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकते है। किसी पर्यटन पर जा सकते है।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-कत्थई

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा पिता से धन लाभ होगा शिक्षण कार्य अच्छा चलने वाला है। सरकार से सहयोग मिल सकता है। आज कुछ विशेष लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके जीवन पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आज के दिन आपके रोजगार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि (Leo)

मित्रों के साथ हास परिहास का मनोरंजन का समय मिल सकता है। आज आपको जीवन साथी का सुख अच्छा दिखाई दे रहा है। आज आपको आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आज छात्रों को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है जिससे छात्रो के शिक्षा कार्य में गति आएगी। आज व्यापार में धन लाभ होने के भी योग बने रहे हैं। 

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

तीसरे भाव में चंद्रमा आपके बनते हुये काम को पलीता लगा सकता है। किसी काम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए एक से अधिक बार आज आपको प्रयास करने पड़ सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज प्रमोशन मिलने या कुछ आर्थिक लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-हरा

तुला राशि (Libra)

दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आपको आज के दिन आपको आर्थिक उलझन देगा। तीसरे भाव में मंगल शुक्र की युति मेहनत से किस्मत के दरवाजे खोलने का योग बनाता है। आज आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप की स्थिति सामान्य से अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर आपको आज अधिक आलस्य देने वाला है। खान-पान पर आज आप अधिक जोर देंगे। सप्तम में राहु की स्थिति आपके जीवनसाथी के सेहत को पीड़ित कर सकता है। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है ससुराल पक्ष से भी धनागम हो सकता है। शिक्षार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

सेहत का मामले सकारात्मक रहेगा। आपके पुराने अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। निर्माण संबंधित योजना बन सकती है। रिलेशनशिप से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर बिखरा रह सकता है। आपकी संतान शिक्षा में अच्छा करने वाली है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। आज अविवाहित जातकों के विवाह के भी योग बन रहे हैं। अपने परिवार के पीछे आज आप धन भी खर्च कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार के लिए आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको संफलता मिलने वाली है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-काला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है। आज व्यापार संबंधित कोई भी फैसला बहुत सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आर्थिक प्रतिकूलता आपके ऊपर हावी होती दिखाई दे रही है। नौकरी के लिये आज आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-आसमानी

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। आज आपको नौकरी व्यापार में कुछ कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। आपका प्रेमी आपके ऊपर किसी काम को लेकर के दबाव बना सकता है।  परिवार के लोग आज आपका हर काम में सहयोग करेंगे।

शुभ अंक-3

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rahukal, Aaj Ka Choughadia

बुधवार 23 फरवरी 2022 का पंचांग

23 फरवरी 2022 बुधवार

सूर्योदय-

  06:52 ए एम

सूर्यास्त-

  06:17 पी एम

चन्द्रोदय-

01:02 ए एम,

चन्द्रास्त-

10:57 ए एम

शक सम्वत

1943 प्लव

विक्रम सम्वत

2078 आनन्द

माह-फाल्गुन

पक्ष-कृष्ण

तिथि- सप्तमी - 04:56 पी एम तक

नक्षत्र-

विशाखा - 02:41 पी एम तक

योग-

ध्रुव - 08:26 ए एम तक

करण-

बव - 04:56 पी एम तक

अमृत काल-

03:37 ए एम, फरवरी 24 से 05:08 ए एम, फरवरी 24

विजय मुहूर्त-

02:29 पी एम से 03:14 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग-

02:41 पी एम से 06:51 ए एम, फरवरी 24

अमृत सिद्धि योग-

02:41 पी एम से 06:51 ए एम, फरवरी 24

राहुकाल-

12:35 पी एम से 02:00 पी एम

दिशा शूल-

उत्तर

चन्द्र वास

पश्चिम - 08:56 ए एम तक उत्तर - 08:56 ए एम से पूर्ण रात्रि तक

चन्द्र राशि

तुला - 08:56 ए एम तक वृश्चिक

सूर्य राशि-

कुम्भ

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form